मेल पर मिली धमकी: 5.50 लाख डॉलर नहीं मिले तो उड़ा देंगे आधा दर्जन से अधिक होटल, पुलिस और साइबर टीम अलर्ट
पुलिस को मेल भेजकर आरोपी ने धमकी दी है। लिखा कि 5.50 लाख डॉलर नहीं मिले तो आधा दर्जन से अधिक होटल बम से उड़ा देंगे। पुलिस और साइबर क्राइम अलर्ट हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में रविवार को पुलिस को होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस पर पुलिस टीम ने अलग-अलग होटलों पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी कड़ी में पुलिस महाराणा प्रताप मार्ग स्थित होटल फॉर्च्यून में भी जांच करने पहुचीं। पुलिस टीम ने होटल में पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से जानकारी ली। इसके बाद बम स्क्वायड भी पहुंचकर जांच करेगी।
इन होटलों को उड़ाने की मिली धमकी
आरोपी ने यह धमकी पुलिस को मेल भेजकर दी है। इसके बाद पुलिस ऐर साइबर क्राइम की टीम अलर्ट हो गई। पुलिस ने सभी होटल संचालकों को सूचना दी है। जिन होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई उनमें Hotel Marriott, Saraca hotel, Piccadily hotel, Comfort hotel vista, Fortune hotel, Lemontree hotel, Clark awadh hotel, Hotel casa, Dayal gateway hotel शामिल हैं।
यह भी पढ़ेंः- पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत: मंत्री आवास रोड घेरने निकली आक्रोशित भीड़, पुलिस ने रोका... जमकर हुआ हंगामा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.