{"_id":"6ade69133622160f9203c913","slug":"accused-arrested-in-case-involving-firing-at-a-sawmill-operator-lucknow-news-c-13-lko1070-1982227-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आरा मशीन संचालक पर फायरिंग के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आरा मशीन संचालक पर फायरिंग के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Mon, 26 Oct 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
आरोपी राफे।
मलिहाबाद। अमानीगंज में जमीन की किरायेदारी के विवाद में आरा मशीन संचालक राजकुमार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी राफे को गिरफ्तार किया है। उसकी कार से लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक, 12 बोर के 14 कारतूस और दो खोखे बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ साजिश रचने और आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। मुख्य आरोपी बिलाल समेत अन्य की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। बिलाल, राफे का बेटा है।
काजीखेड़ा निवासी राजकुमार ने पांच साल के अनुबंध पर जमीन किराये पर ली थी, जिसकी अवधि 2027 में पूरी होनी है। आरोप है कि शनिवार को राफे, बिलाल और चार-पांच अन्य लोग आरा मशीन के कार्यालय पहुंचे और विवाद के दौरान बिलाल ने राजकुमार पर गोली चलवा दी। छर्रे उनके कंधे में लगे। उनका ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है और हालत सामान्य है।