फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused arrested for raping a woman after calling her to a hotel under the pretext of discussing marriage

Lucknow News: शादी की बात के लिए होटल में बुलाकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Jul 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 08 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for raping a woman after calling her to a hotel under the pretext of discussing marriage
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर दोस्ती कर अहमदाबाद के कालूपुर निवासी एजाज मिर्जा ने गोरखपुर की तलाकशुदा महिला को शादी की बात करने के लिए चारबाग बुलाया। होटल में दुष्कर्म कर आरोपी भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर नाका पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने 20 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि अप्रैल में उनकी एजाज से दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई तो आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा। हामी भरने पर आरोपी ने उन्हें 16 मई को लखनऊ बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि चारबाग रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद आरोपी उन्हें क्रिस्टल होटल ले गया। वहां उसने दो दिन तक दुष्कर्म किया। आरोपी 25 हजार नकद, छह हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराकर और जेवर लेकर भाग गया। जब एजाज होटल नहीं आया तो उन्होंने उसे फोन किया जो स्विच ऑफ था। दरोगा रवीश भाटी ने बताया कि दुष्कर्म की रिपोर्ट पर एजाज की तलाश की जा रही थी। आरोपी को मंगलवार को चारबाग बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed