{"_id":"6a2b1d5ef1f9f062470bacd1","slug":"accused-arrested-for-making-paper-leak-message-viral-lucknow-news-c-13-lko1070-1778906-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पेपर लीक का मेसेज वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पेपर लीक का मेसेज वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 12 Jun 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में हुसैनगंज पुलिस ने एक आरोपी को बुधवार रात दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी के साथी को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। हुसैनगंज पुलिस ने 24 अप्रैल को इस संबंध में मामला दर्ज किया था।
थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रकाश मिश्रा है। वह दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके का निवासी है। उसने टेलीग्राम पर एग्जाम पेपर वाला नामक चैनल बनाया था। प्रकाश ने परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा किया था। इससे परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित होने की आशंका थी।