फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused arrested for extorting 54 lakh rupees in the name of partnership in petrol pump license

Lucknow News: पेट्रोल पंप के लाइसेंस में साझेदारी के नाम पर 54 लाख ऐंठने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 Aug 2025 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for extorting 54 lakh rupees in the name of partnership in petrol pump license
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार निवासी सुलक्षणा मिश्रा से पेट्रोल पंप के लाइसेंस में साझेदारी के नाम पर 54 लाख रुपये ऐंठने के आरोपी को उसके घर से जानकीपुरम पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी की पत्नी और बेटे की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सीतापुर के मजलिसपुर निवासी रामनारायण त्रिवेदी है। सुलक्षणा ने 28 मई को रामनारायण, उसकी पत्नी सुनैना, बेटे अभिषेक पर ठगी का केस दर्ज कराया था। मामले की विवेचना दरोगा हेमेंद्र सिंह कर रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने पुलिस टीम के साथ मजलिसपुर स्थित घर पर दबिश दी थी, जहां से राम नारायण को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

सुलक्षणा का आरोप था कि अप्रैल 2024 में आरोपी ने उनके पति सुधीर को पंप के लाइसेंस में 50 प्रतिशत की साझेदारी देने का झांसा दिया था। इस पर पति ने बैंक से लोन लेकर कई किस्तों में जून 2024 से फरवरी 2025 तक आरोपी को 54 लाख रुपये दिए थे। इसमें से कुछ रकम आरोपी ने भारत पेट्रोलियम कंपनी के रीजनल ऑफिस गोंडा के नाम पर ड्राफ्ट के जरिये ली थी। सुलक्षणा का आरोप था कि आरोपी व उसके परिवार ने पेट्रोल पंप का संचालन भी शुरू कर दिया था। मगर, उन्हें साझेदारी के दस्तावेज नहीं दिखाए। मुनाफा और पेट्रोल-डीजल बिक्री का कोई हिसाब भी नहीं दिया। मार्च 2025 में पति के रकम मांगने पर राम नारायण, उसकी पत्नी व बेटे ने हत्या की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed