{"_id":"6a3306bfb411ecfcf00158bc","slug":"accused-arrested-for-a-life-threatening-knife-attack-following-protest-against-molestation-lucknow-news-c-13-lko1096-1787087-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छेड़छाड़ के विरोध पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छेड़छाड़ के विरोध पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 18 Jun 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बख्शी का तालाब में छात्रा से छेड़छाड़ और जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी तेज बहादुर सिंह को सुबह 11 बजे एसबीएफ भट्ठे के पास से पकड़ा।
इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि आरोपी मामपुर गांव का निवासी है। पीड़िता ने मंगलवार को तेज बहादुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार, वह मंगलवार सुबह परीक्षा देने जा रही थी। बाग में घात लगाए तेज बहादुर ने उसका रास्ता रोका। उसने छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। उसने गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। वह किसी तरह छूटी तो तेज बहादुर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। शोर मचाने पर आरोपी हत्या की धमकी देकर मौके से भाग निकला था।