{"_id":"626c3d7a5dab37680e10b727","slug":"accused-arrested-after-17-months-lucknow-news-lko6284419191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी शराब कांड का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी शराब कांड का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
शराबकांड का आरोपी आया गिरफ्त में।
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंथरा पुलिस व सीबीसीआईडी ने नवंबर-2020 में दीपावली के वक्त हुए शराब कांड के आरोपी सुनील कुमार सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ शराबकांड में तीन मुकदमे बंथरा थाने में दर्ज हुए थे। इनकी विवेचना सीबीसीआईडी कर रही है।
डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक, बंथरा इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह व सीबीसीआईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह ऐन गांव में दबिश देकर एक इनामी को दबोचा है।
प्रभारी निरीक्षक बंथरा अजय प्रताप सिंह के मुताबिक, वारदात के बाद से सुनील सिंह फरार था। मालूम हो कि बंथरा में नवंबर 2020 में दीपावली के दो दिन पहले लतीफनगर गांव में कोटेदार नन्हकऊ की दुकान से ग्रामीणों ने शराब खरीदी थी जो कि मिलावटी थी।
विज्ञापन
जिसे पीने के बाद रेलकर्मी सहित छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सात से अधिक लोगों का इलाज काफी दिनों तक चला।
जान गंवाने वालों में लतीफनगर निवासी राजकुमार और राजू रावत, रसूलपुर के सुंदरलाल रावत, अनीष, रेलवे में फिटर अजय यादव, मो. हबीब और 40 वर्षीय निर्मल थे।
मामले में तत्कालीन पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बंथरा इंस्पेक्टर रमेश सिंह रावत, एसआई गोपी श्याम, मुख्य आरक्षी प्रभा शंकर प्रजापति को निलंबित कर दिया था।