फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accusation of attempting to run over solar company's state head with a car

Lucknow News: सोलर कंपनी के स्टेट हेड को कार से कुचलने की कोशिश का आरोप

Sun, 27 Sep 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 27 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Accusation of attempting to run over solar company's state head with a car
लखनऊ। सोलर कंपनी के स्टेट हेड रकाबगंज निवासी मानस गुप्ता को कार से कुचलने का आरोप है। उनके दोस्त राम मौर्या की तहरीर पर पारा पुलिस ने कार चालक सौरभ वर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी सौरभ वर्मा को हिरासत और उसकी कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात मानस कुल्हड़ कट्टा के पास दोस्त राम मौर्या के कार्यालय के बाहर खड़े होकर फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मानस कार के अगले हिस्से में फंस गए। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने के बाद भी आरोपी ने कार नहीं रोकी और 10 मीटर तक उन्हें घसीटा। आरोप है कि चालक ने कार आगे-पीछे कर मानस को कुचलने की कोशिश भी की। लोगों ने किसी तरह चालक को रोका और उसकी पिटाई कर पुलिस को सूचना दी।आरोप है कि कार चालक नशे में धुत था। इंस्पेक्टर के मुताबिक, गंभीर हालत में मानस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मानस के बाएं पैर की हड्डी तीन जगह टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed