फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accountant fabricates robbery story to pay debt, arrested

Lucknow News: कर्ज अदा करने के लिए मुनीम ने रची लूट की कहानी, गिरफ्तार

Mon, 22 Sep 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 22 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Accountant fabricates robbery story to pay debt, arrested
आरोपी श​शिभूषण।
लखनऊ। बैंक का लोन अदा के लिए कारोबारी के मुनीम इटौंजा निवासी शशिभूषण तिवारी ने शनिवार को पांच लाख रुपये की लूट की झूठी कहानी रची थी। कुछ देर बाद ही पुलिस ने मामले का राजफाश करते हुए आरोपी मुनीम को गिरफ्तार कर उसके पास से कारोबारी के पांच लाख रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नाका श्रीकांत राय ने बताया कि राजाजीपुरम निवासी आशीष अग्रवाल की पांडेयगंज इलाके में आशीष ट्रेडर्स नाम से दुकान है। उनकी दुकान में शशिभूषण एक साल से बतौर मुनीम काम कर रहा था। शनिवार शाम वह कारोबारी के पांच लाख रुपये लेकर एक दुकानदार को देने के लिए स्कूटी से निकला था। शशिभूषण ने बताया कि दुगावां पुलिस चौकी स्थित कूड़ाघर के पास बदमाशों ने उनके सिर पर पीछे से ईंट से हमला किया, जिससे वह गिर पड़े और बदमाश पांच लाख रुपये लूट ले गए। लूट की सूचना पाकर नाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


फुटेज में खुद ही गिरते दिखा शशिभूषण
पुलिस ने जब शशिभूषण से बातचीत की तो उसकी बातों में कुछ विरोधाभास मिला। उसके सिर पर भी कोई चोट नहीं लगी थी। इसके बाद पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो शशिभूषण स्कूटी धीरे करके खुद ही गिरते नजर आया। उस वक्त उसके पास रुपये का थैला भी नहीं था। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो शशिभूषण ने बताया कि उसने कुछ वक्त पहले एक प्राइवेट बैंक से डेढ़ लाख रुपये का लोन लिया था। लोन की तीन ईएमआई वह जमा नहीं कर पाया था। बैंक से उस पर ईएमआई जमा करने के लिए दबाव पड़ रहा था। इसी के चलते उसने कारोबारी के रुपये हड़पने की नियत से लूट की कहानी रची थी। इंस्पेक्टर नाका ने बताया कि आरोपी शशिभूषण की निशानदेही पर दुगावां में रहने वाले उसके एक परिचित के घर से कारोबारी के पांच लाख रुपये बरामद किए गए। उसको शांतिभंग में तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed