{"_id":"6893b42a050b883110082702","slug":"accountant-and-female-employee-accused-of-embezzlement-of-rs-24-lakh-arrested-lucknow-news-c-13-knp1050-1327764-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 24 लाख के गबन का आरोपी अकाउंटेंट व महिला कर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 24 लाख के गबन का आरोपी अकाउंटेंट व महिला कर्मी गिरफ्तार
Thu, 07 Aug 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज पुलिस ने बुधवार को कंपनी में 24 लाख का गबन करने के आरोपी अकाउंटेंट और महिला कर्मचारी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ नबीउल्लाह रोड स्थित प्रोनेशन इंफ्राटेक प्रा. लि. के सहायक निदेशक रईस अहमद ने केस दर्ज कराया था।
इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सआदतगंज निवासी फहीम अब्बास व महिला कर्मी मुन्नी है। कंपनी के निदेशक वफा अब्बास हैं। उनकी कंपनी कंस्ट्रक्शन का काम कराती है। रईस और वफा की कंपनी में आरोपी फहीम काफी समय से अकाउंटेंट था। ऐसे में उस पर दोनों को काफी भरोसा था। इसी बात का फायदा उठाकर फहीम ने कंपनी के कूटरचित वाउचर बनाए थे, जिस पर निदेशक के फर्जी हस्ताक्षर भी थे। इसके जरिये आरोपी ने साथी कर्मचारी मुन्नी के साथ मिलकर आठ मई 2024 से लेकर 19 नवंबर 2024 तक कंपनी के बैंक खाते से 24 लाख रुपये निकाल लिए थे।
इंस्पेक्टर ने बताया कि कंपनी को इसका पता ऑडिट के दौरान चला। रईस ने जब फहीम से रकम मांगी तब उसने 13 मार्च को शपथ पत्र दिया था। समय बीतने के बाद रईस ने रकम लौटाने का दबाव बनाया तो दोनों आरोपियों ने उनकी हत्या की धमकी दी थी।