फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Account holders locked the bank, demanding the manager's arrest

Lucknow News: मैनेजर की गिरफ्तारी की मांग कर खाताधारकों ने बैंक में जड़ा ताला

Wed, 24 Jun 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 24 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Account holders locked the bank, demanding the manager's arrest
प्रदर्शन करते खाताधारक।
दुबग्गा। पारा में शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में मंगलवार को 24 से अधिक खाताधारकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को अंदर बंद कर गेट पर ताला जड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने बैंक प्रबंधक की गिरफ्तारी और हड़पे गए करोड़ों रुपये लौटाने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारियों ने फर्जी एफडी बनाकर अवैध निकासी की और उनकी मेहनत की कमाई हड़प ली। अंगूठे के निशान और जमा परचियों का भी दुरुपयोग किया गया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पारा पुलिस ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, पर वे नहीं माने। देर शाम करीब 5:30 बजे बैंक के बंद होने समय पर कर्मचारियों के अनुरोध पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। खाताधारकों ने चेतावनी दी कि बैंक के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान नहीं करते हैं तो वे बुधवार को बैंक का संचालन पूरी तरह बंद करा देंगे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी शिवा राव, दीपक, विकास, उसकी मां और पत्नी को गिरफ्तार किया जा चुका है। विवेचना के दौरान तत्कालीन बैंक प्रबंधक हिमांशु कुकरैती की भूमिका भी सामने आई। उन्हें भी आरोपी बनाते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए गए थे, लेकिन आरोपी ने न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed