फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accident with fire brigade vehicles in lucknow.

ब्रेक फेल होने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने वाहनों को मारी टक्कर, हादसे में कई घायल

Fri, 10 Aug 2018 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Aug 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
accident with fire brigade vehicles in lucknow.
हादसा स्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

 लखनऊ के निशातगंज पुल से उतरते वक्त महानगर जा रही दमकल का ब्रेक फेल हो गया। तीन गाड़ियों को ठोकर मारते दमकल आगे बढ़ने लगी। दो बाइक सवार जख्मी हो गए। चार वाहनों को ठोकर मार दमकल आगे बढ़ने लगी। चारों तरफ अफरातफरी मच गई। हालांकि इस दौरान चालक ओमकार नाथ राव ने सूझबूझ से गियर बदल स्पीड को कम कर लिया और गोल मार्केट चौराहे पर दमकल को रोक लिया। दोनों जख्मी युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे गई।

विज्ञापन


महानगर में लगी थी आग, बुझाने जा रही थी दमकल
महानगर में बर्गर पॉइंट पर आग लगने की सूचना पर हजरतगंज फायर स्टेशन से एक दमकल मौके पर भेजी गई थी। चालक ओमकार नाथ राव दमकल चला रहे थे जबकि लीडिंग फायरमैन रामकृष्ण मिश्रा, फायरमैन संदीप गुप्ता, मनोज कुमार और खूबचंद साथ में थे। निशातगंज पुल से नीचे उतरते वक्त चालक ने वाहन की गति कम करने के लिए ब्रेक का पैडल दबाया तो पसीने छूट गए। उन्होंने साथी कर्मचारियों को ब्रेक फेल होने की जानकारी दी। उस वक्त दमकल की गति करीब 45 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
विज्ञापन


एक बाइक को ठोकर लगी और उस पर सवार अमीनाबाद निवासी मो. जब्बार और उसके साथ बैठे कैसरबाग बस स्टैंड के पास रहने वाले जय सोनकर को टक्कर मार दी। दोनों उछलकर दूर गिरे और दमकल उनकी बाइक सहित आगे चल रही कार व फिर एक ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए गोल मार्केट चौराहा पर जाकर रुक गई। बाइक सवार युवकों के अलावा कार व ई-रिक्शा सवार कुछ लोगों को चोटें आई हैं। इस दौरान राहगीर हंगामा करने लगे, लेकिन ब्रेक फेल होने की जानकारी होने पर शांत हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जरा भी चूक जाता तो खून से लाल हो जाती सड़क
दमकल के चालक ओमकार नाथ राव ने बताया कि जिस वक्त हादसा हुआ, गोल मार्केट चौराहा के आसपास काफी भीड़ थी। सड़क किनारे फेरीवाले, खोमचेवाले, ई-रिक्शा, ऑटो व अन्य वाहन खड़े थे। चौराहा पर सवारियां पकड़ने और उतरने वाले भी कई लोग थे। गियर बदलने से गति 10 किलोमीटर के आसपास हो गई। बाइक, कार व ई-रिक्शा में टक्कर के वक्त दमकल लगभग रेंग रही थी। अगर गति थोड़ी भी ज्यादा होती तो सड़क लोगों के खून से लाल हो जाती।


ओमकार हजरतगंज फायर स्टेशन के अनुभवी चालक हैं। वह हाइड्रोलिक प्लेटफार्म वाली गाड़ी भी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि निशातगंज पुल पर चढ़ते वक्त गाड़ी का एयर प्रेशर छूटा था। दमकल की टक्कर से घायल जय सोनकर व जुबैर ने बताया कि वे लोग दुकान जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed