{"_id":"5ab350414f1c1b2b618b4dd3","slug":"accident-in-sitapur-father-and-daughter-dead-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई बोलेरो की पूजा कराने नैमिषारण्य गया था पूरा परिवार, लौटते समय हो गया ये दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई बोलेरो की पूजा कराने नैमिषारण्य गया था पूरा परिवार, लौटते समय हो गया ये दर्दनाक हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर के मिश्रिख इलाके में बुधवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में बोलेरो सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। गाड़ी में सवार सभी लोग नैमिषारण्य से दर्शन कर लौट रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के रामकृष्णपुरी निवासी राघवेंद्र सिंह ने हाल ही में नई बोलेरो खरीदी थी। इसी गाड़ी की पूजा कराने के लिए बुधवार को राघवेंद्र, पत्नी उमा और पूरे परिवार के साथ बोलेरो में सवार होकर नैमिषारण्य पहुंचे थे। पूजन-दर्शन कर देर रात सभी लौट रहे थे।
रात एक बजे के करीब गाड़ी जब मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के बर्मी चौराहे के पास पहुंची तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। ट्रॉली में गन्ना लदा था। हादसे की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को बाहर निकलवाया लेकिन तब तक राघवेंद्र की पत्नी उमा और ससुर धनीराम सिंह दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने आठ लोगों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
पिता-पुत्री की मौत से पूरे इलाके में मातम छाया है। पत्नी को खो चुके राघवेंद्र बदहवास से हैं। वे उस घड़ी को कोस रहे हैं जब उन्होंने गाड़ी खरीदी।