फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accident in shaheed path in lucknow vehicle caught fire

लखनऊ: शहीद पथ पर वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत, तीन गाड़ियां जलीं, दो जिंदा जले

Wed, 16 Jan 2019 01:07 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Jan 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
accident in shaheed path in lucknow vehicle caught fire
टक्कर के बाद गाड़ियों में लगी आग

लखनऊ के विभूतिखंड में शहीद पथ पर मंगलवार रात करीब 12.30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तीन वाहन टकरा गए। इससे आग लग गई। हादसे में एक डाला, लोडर और ट्रक देखते ही देखते जलकर राख हो गए। घटना में दो लोग जिंदा जल गए। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। 

विज्ञापन


विभूतिखंड थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी के मुताबिक तीनों वाहनों में कितने लोग थे, इसका पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसा विराज टावर के सामने हुआ। रात करीब 11 बजे किसी वजह से शहीद पथ पर जाम लग गया। ट्रकों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन


ट्रक धीरे-धीरे निकल रहे थे, तभी गिट्टी लादे डाला के पीछे से आ रहा तेज रफ्तार लोडर उसमें घुस गया। इतना ही नहीं पीछे से आ रहा तेज रफ्तार महाराष्ट्र का ट्रक भी लोडर को समेटते हुए डाले में घुस गया। तीनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। डाला और ट्रक के बीच फंसे लोडर के परखच्चे उड़ गए। भीषण धमाके से तीनों वाहनों में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद पथ पर कानपुर से लखनऊ वाला रास्ता विभूतिखंड में रोका

accident in shaheed path in lucknow vehicle caught fire
टक्कर के बाद गाड़ियों में लगी आग

हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। लोडर और ट्रक की हालत इतनी खराब थी कि उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चालक व अन्य लोगों को निकालने का वक्त ही नहीं मिल सका होगा। हालांकि, मौके पर मौजूद वाहन चालकों के मुताबिक लोडर और ट्रक में चालक-परिचालक के अलावा कई सवारियां भी थीं। 

प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आग बुझाकर वाहनों को हटवाने के बाद ही हताहतों के बारे में पता चल सकेगा। हादसे के बाद कई थानों की फोर्स ने शहीद पथ पर कानपुर से लखनऊ आने वाला रास्ता विभूतिखंड में विराजखंड के पास रोक दिया।

जाम से बचने के लिए इस रास्ते पर बैरीकेडिंग करके वाहनों को सर्विस लेन अथवा अन्य रास्तों पर डायवर्ट कर दिया गया। इस बीच तीन दमकल ने पानी डालकर देर रात आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed