{"_id":"5ba33e79867a557fff730642","slug":"accident-in-paraspur-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा में जीप व डीसीएम की जबरदस्त टक्कर, महिला समेत चार की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में जीप व डीसीएम की जबरदस्त टक्कर, महिला समेत चार की मौत, छह घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:00 PM IST
हादसे में घायल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा के परसपुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में महिला समेत चार की मौत हो गई। जबकि छह घायल हो गए हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे करनैलगंज की तरफ से परसपुर आ रही एक सवारी भरी जीप डीसीएम से सीधी टक्कर के बाद पलट गई। हादसे में एक महिला व एक बच्चा सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में चार लोगों की मौत हो गई है। जिन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर आधा दर्जन लोगों को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया है।
घायलों में बेलसर के शेखू उर्फ कालिया पुत्र सलीम, परसपुर मलांव की सरस्वती पत्नी सत्येन्द्र, आंटा के मुन्ना पुत्र गुलाम रसूल व करनैलगंज के गोल्डी पुत्र सीताराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। सवारी से भरी जीप करनैलगंज की तरफ से परसपुर को आ रही थी और परसपुर की तरफ से एक डीसीएम जा रही थी। करनैलगंज मार्ग पर ग्राम ककरहा व अमृतपुरी बाबा के स्थान पर दोनों में भिड़ंत हो गई है और जीप पलट गई । जिससे चीख पुकार मच गयी।
सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को सीएचसी परसपुर पहुंचाया। जहां सरस्वती (40) पत्नी सत्येंद्र निवासी हट्ठीपुरवा मलावं, सत्येंद्र (40) पुत्र वीपी सिंह हट्ठीपुरवा मलावं, राहुल(20) पुत्र बृजकुमार पांडेचौरा, रवि(20) पुत्र ओमप्रकाश बल्लेवैश्य पुरवा, प्रमोद(20) पुत्र वीरेंद्र बहादुर बल्लेवैश्य पुरवा, फकरे आलम(40) पुत्र अलीहसन करनैलगंज, अदनान आलम(10) पुत्र फकरे आलम करनैलगंज, शमीन (28) पुत्र साबिर रामचरनपुरवा, मुन्नू (40) पुत्र गुलाम रसूल आंटा को गंभीर चोटें आयी है। जिनका सीएचसी परसपुर में डा. लवकेश शुक्ला तथा फार्मेसिस्ट कंलेश कुमार पाठक द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया है।