{"_id":"5c0c19acbdec224177354d4e","slug":"accident-in-front-of-minister-swati-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे की सूचना पर पुलिस से पहले पहुंचीं स्वाती, घायल को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे की सूचना पर पुलिस से पहले पहुंचीं स्वाती, घायल को पहुंचाया अस्पताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
घायल को अस्पताल लेकर पहुंची मंत्री स्वाति सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभूति खंड इलाके में शनिवार रात सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस से पहले मौके पर पहुंचीं राज्यमंत्री स्वाती सिंह ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाकर इलाज कराया। लेटलतीफी पर पुलिसकर्मियों की क्लास ली।
विज्ञापन
विभूति खंड में पुलिस एन्क्लेव के पास तेजरफ्तार से जा रही बाइक स्पीडब्रेकर पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहन से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी दूर पर सरकारी आवास में रहने वाली राज्यमंत्री स्वाती सिंह के बच्चों ने नजारा देखकर उन्हें फोन किया।
विज्ञापन
पीजीआई क्षेत्र में एक वैवाहिक समारोह में मौजूद स्वाती सिंह हादसे की खबर पर तुरंत रवाना हुईं। सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया, लेकिन पुलिस से पहले स्वाती सिंह मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की मदद से घायल युवक को अपनी गाड़ी से लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे ट्रॉमा रेफर किया गया।
विज्ञापन
इस बीच पुलिस टीम भी अस्पताल आ गई। स्वाती ने लेटलतीफी पर नाराजगी जताने के साथ युवक ट्रॉमा सेंटर ले जाकर इलाज शुरू कराया। जेब से मिले कागजात व मोबाइल फोन से घायल युवक की पहचान तेलीबाग की बृज विहार कॉलोनी निवासी सचिन पटेल के रूप में हुई। पुलिस ने पिता श्रीप्रकाश पटेल को फोन करके हादसे की जानकारी दी। पता चला कि सचिन दिल्ली में फोटोग्राफर का काम करता है।