दर्दनाक हादसा:खड़े ट्रक में जा घुसी सवारियों से भरी जीप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मिसरौली बाजार में खड़े ट्रक में जीप भिड़ने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक है। उधर, अमेठी थाने के अन्य हादसों में चार लोग घायल हुए हैं।
जिला सुलतानुपर के थाना क्षेत्र धम्मौर के गांव मनियारपुर निवासी दिनेश कुमार सोमवार देर शाम जीप से अपने दामाद, बेटी को ट्रेन पर बैठाने इलाहाबाद जा रहे थे।
रात करीब साढ़े दस बजे अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग स्थित मिसरौली बाजार में जीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप ट्रक के भीतर घुस गई।
टक्कर की आवाज सुनकर बाजार के लोग मौके पर आए और उसमें फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। लोगों ने जीप पर सवार थाना क्षेत्र गौरीगंज के गांव पंडित का पुरवा निवासी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, विजय लक्ष्मी, प्रिंस, दीपक उपाध्याय व चालक अजय भानु उपाध्याय को किसी तरह से बाहर निकाला लेकिन दिनेश कुमार दुबे (55) जीप में फंस गए।
गेट काटकर निकाला बाहर
ग्रामीणों ने गेट काटकर उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने घायल ज्ञानेंद्र की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर कर दिया।
उधर, थाना क्षेत्र अमेठी के कलवारन कापरुवा पूरब गांव निवासी राम बहादुर यादव मुंशीगंज मार्ग पर जा रहे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें राम बहादुर व बाइक सवार अजीत घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव छोटा रामनाथपुर निवासीशांति देवी अपने नाती प्रशांत के साथ बाइक से रिश्तेदारी जा रही थीं। गड़ेरी गांव के पास इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई, जिसमें दोनों घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने इनका इलाज कर देर शाम घर जाने की अनुमति दे दी।