फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accident

कार चालक ने तोड़ा बूम बैरियर, केस

Sat, 03 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
accident
गोंडा। मैजापुर-करनैलगंज के बीच स्थित रेलवे समपार फाटक पर शनिवार की सुबह कार पास करते समय चालक ने समपार फाटक का बूम बैरियर तोड़ दिया। गेट मैन की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने रेल संपत्ति का केस दर्ज कर कार को थाने ले आई। इसी बीच गेट की जगह चेन लगाकर ट्रेनों को पास कराया गया।
विज्ञापन

मैजापुर-करनैलगंज स्टेशन के बीच स्थित समपार फाटक 280-ए का गेट करनैलगंज स्टेशन मास्टर के आदेश पर शनिवार की सुबह 7.09 बजे पर ट्रेन संख्या 05030 व अप बीसीएम मालगाड़ी को पास करने के लिए गेटमैन संदीप कुमार बंद कर रहा था। इसी बीच पहाड़पुर की ओर से एक नीले रंग की टाटा नैनो 7.11 बजे पर समपार फाटक के बैरियर बूम को तोड़ती हुई आगे निकल गई। सूचना गेटमैन संदीप ने कंट्रोल को दी। आरपीएफ उपनिरीक्षक केशव कुमार के साथ आरक्षी ज्ञानेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। आरपीएफ ने कार चालक को रोक लिया और पूछताछ की तो नाम अरमान अहमद निवासी पहाड़पुर थाना कटरा बाजार बताया। आरपीएफ चालक को गिरफ्तार कर कार थाने ले आई।
विज्ञापन

आरपीएफ के उपनिरीक्षक केशव कुमार ने बताया कि बूम बैरियर टूटने से रेलवे को 34,500 रुपये राजस्व की क्षति हुई है। आरपीएफ ने कार चालक अरमान अहमद के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बूम बैरियर टूटने के दौरान ट्रेनों को चेन लगाकर व लाल झंडा दिखा कर पास कराया गया। बाद में बूम बैरियर को ठीक करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैजापुर-करनैलगंज के बीच समपार फाटक क्रासिंग पर कार पास करते समय बूम बैरियर टूटने से इस रूट की अप व डाउन दोनों ही ट्रैक सेे गुजरने वाली ट्रेेेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। ट्रेनों को चेन व लाल झंडा लगाकर पास कराया गया है। कुछ देर बाद ही बूम बैरियर को ठीक करा लिया गया है। - मनीष कुमार, क्षेत्रीय प्रबन्धक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed