फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accident

करंट से झुलसे दंपती, पति की मौत

Sat, 03 Jul 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
accident
वजीरगंज (गोंडा)। डुमरियाडीह कस्बे में शनिवार की सुबह नव दंपती पंखे से उतरे करंट की चपेट में आ गए। जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी को नाजुक हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज क्षेत्र के डुमरियाडीह कस्बा निवासी शिवम मिश्र (26 ) व उनकी पत्नी कृष्णावती (24) अपने घर के ऊपरी मंजिल में रहते थे। शुक्रवार की देररात दोनों कमरे में सो गए। शनिवार की सुबह शिवम की पत्नी कृष्णावती सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे कमरे में झाड़ू लगाने आई तो कमरे में रखे हुए पंखे से उतरे करंट की चपेट में आने वह जमीन पर गिर गई। कृष्णावती की आवाज सुनकर कमरे में सो रहे शिवम की नींद खुल गई और वह पत्नी को बचाने दौड़े। मगर पंखे से उतरे करंट की चपेट में आने उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पति की मौत के बाद पत्नी करंट लगने से कमरे में बेहोश पड़ी रही।
विज्ञापन

परिवार वालों को इसकी जानकारी तक हुई जब शिवम की छोटी बहन निधि मिश्रा किसी काम से घर की ऊपरी मंजिल पर शिवम के कमरे में गई तो उसने दोनों को फर्श पर पड़े देखा। निधि के शोर मचाने पर परिवार के लोग दौड़े और मेन स्विच ऑफ किया गया। तब जाकर सप्लाई बंद हुई। दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सक ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। जबकि कृष्णावती का इलाज चल रहा है। अस्पताल से शिवम के मौत की खबर उनके घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। शिवम की एक माह पहले शादी हुई थी। शिवम की मौत से परिवार के लोगों को रो-रोकर हाल बेेहाल है। शिवम का अंतिम संस्कार अयोध्या में सरयू नदी के तट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed