फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accident due to fog in raebareli

कोहरे के कारण दो स्कूलों की वैन ट्रक और ट्राले से भिड़ीं, आठ बच्चों समेत 10 लोग घायल

Tue, 19 Dec 2017 12:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 19 Dec 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
accident due to fog in raebareli
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई स्कूल वैन। - फोटो : amar ujala
रायबरेली जिले में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण दो स्थानों पर स्कूली बच्चे हादसे का शिकार हो गए। स्कूली वैन और ट्रकों में हुई आमने-सामने भिड़ंत में आठ बच्चे घायल हुए हैं। इनमें से छह की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों वैन के ड्राइवर भी घायल हुए हैं, जिनमें से एक को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन

accident due to fog in raebareli
पहला हादसा लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर बछरावां कस्बे के पास ओवरब्रिज पर हुआ। नीम टीकर से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही एसएनके पब्लिक स्कूल की मौजिक सामने से आ रहे ट्राला से भिड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

accident due to fog in raebareli
वैन में सवार अनंत पटेल (6) पुत्र राजकुमार, आयुषी पटेल (8) पुत्री राकेश कुमार, जाह्नवी पटेल (8) पुत्री विजय कुमार, किंजल (5) पुत्री सुशील कुमार घायल हो गए। ये सभी बछरावां के नीम टीकर के निवासी हैं। वहीं, मैजिक ड्राइवर शिवकुमार त्रिवेदी (65) पुत्र ओमकार त्रिवेदी निवासी कसरावां, थानाक्षेत्र बछरावां भी घयाल हुआ है। घायलों को पुलिस ने सीएचसी बछरावां में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

accident due to fog in raebareli
वहीं, दूसरी घटना सुबह करीब 7:30 बजे बांदा-बहराइच राजमार्ग पर तिलेंडा गांव के पास हुई। तिलेंडा से बच्चों को लेकर बछरावां कस्बे के आरडीआर पब्लिक स्कूल जा रही मैजिक घने कोहरे के कारण मौरंग लदे ट्रक से भिड़ गई। ये ट्रक बछरावां से शिवगढ़ जा रहा था। 

accident due to fog in raebareli
मैजिक में सवार छात्र रोहित कुमार (15) पुत्र शंकर निवासी भोला खेड़ा, अनुष्का (17) पुत्री मनोज कुमार निवासी तिलेंडा, आराध्या पटेल (9) पुत्री आदेश कुमार निवासी तिलेंडा, अश्मित पटेल (12) पुत्र आदेश कुमार निवासी तिलेंडा घायल हो गए। मैजिक का ड्राइवर अभिषेक (20) पुत्र अमर कुमार निवासी शिवगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया।

accident due to fog in raebareli
पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी को सीएचसी बछरावां पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। परिवारीजन रोते हुए सीएचसी पहुंचे। बच्चों की चीख-पुकार से पूरा अस्पताल गूंज उठा।

accident due to fog in raebareli
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके जैसल ने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया गया है। गंभीर रूप से घायल अनंत, आयुषी, जाह्नवी, किंजल, अनुष्का और आराध्या को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, डीआरडीए के स्कूल के मैजिक ड्राइवर अभिषेक को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed