{"_id":"6287df955332030f9f7e4176","slug":"accident-death-lucknow-news-lko6315094112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो और ट्रैक्टर ट्रॉली में भीषण टक्कर, छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो और ट्रैक्टर ट्रॉली में भीषण टक्कर, छह की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर गनवरिया गांव के पास शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बरातियों से भरी बोलेरो और सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना ने मामले का जायजा लिया।
घटनास्थल पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर ने बताया कि महाराजगंज क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव से बरात गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के सोनपुर गांव में जा रही थी। रात करीब साढ़े नौ बजे हाईवे के गनवरिया गांव के पास बरातियों से भरी बोलेरो और सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना लक्ष्मण, शादाब अहमद, अमृता, बसंते और वापी की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि घटना में दुर्गा प्रसाद, शिव प्रसाद, उमेश तथा अंकित गंभीर रूप से घायल हैं।
सीएचसी तुलसीपुर में सूचना पाकर पहुंचे मृतकों और घायलों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सभी घायलों को आनन फानन में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में एक घायल व्यक्ति की और मौत हो गई। हालांकि, इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना ने बताया कि इन दोनों गाड़ियों के अलावा एक तीसरी बोलेरो भी टकरा गई थी। लेकिन तीसरी बोलेरो घटना के कारणों की जांच की जा रही है।