{"_id":"5d1cf9d28ebc3e3cb94f82d7","slug":"accident-death-faizabad-desk-news-lko468735452","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से टकराकर हाईवे पर गिरी युवती को मैजिक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से टकराकर हाईवे पर गिरी युवती को मैजिक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर बुधवार सुबह 8:45 बजे अयोध्या की ओर जा रही तेज रफ्तार मैजिक ने रानी बाजार में बाइक से टकराकर सड़क पर गिरी युवती को कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, मैजिक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सरियावां मजरे सीतारामपुर निवासी त्रिभुवन की पत्नी सीमा (35) बुधवार सुबह दवा कराने के लिए रानी बाजार आई हुई थी। डॉक्टर को दिखाने के बाद मेडिकल स्टोर से दवा खरीद कर जैसे ही वह अपने घर जाने के लिए हाईवे पार करना चाहा तभी एक बाइक से टकराकर सड़क पर गिर गई।
इस दौरान कुचेरा बाजार से अयोध्या की ओर जा रही तेज रफ्तार मैजिक ने उसे कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इलाकाई दरोगा गजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना करने वाली बाइक व मैजिक वाहन को उसके चालक लेकर फरार हो गए। घटना के बाबत अभी तहरीर नहीं मिली है।