फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ac mechanic caught red handed

Lucknow News: ट्रेन में शराब पी रहे थे एसी मैकेनिक, आरपीएफ ने धरा

Sat, 23 Aug 2025 11:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:07 AM IST
विज्ञापन
ac mechanic caught red handed

विज्ञापन
लखनऊ जंक्शन बरौनी मेल का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ जंक्शन पर बरौनी मेल की पावरकार में शराब पी रहे एसी मैकेनिकों को आरपीएफ ने धर लिया। आरपीएफ एक्ट के तहत दोनों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन आरपीएफ प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार को उप निरीक्षक सीआईबी प्रशांत यादव के साथ स्टेशनका निरीक्षण कर रहे थे। गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ जंक्शन बरौनी मेल प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी थी। उन्होंने ट्रेन की जांच पड़ताल शुरू की। श्री राय ने बताया कि गाड़ी रवाना होने से आधे घंटे पूर्व पावरकार कोच(बिजली पैदा करने वाली बोगी) में दो व्यक्तियों को अंदर बैठकर शराब पीते पाया गया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम दरभंगा निवासी मो. अलाउद्दीन एवं मुजफ्फरपुर निवासी प्रभात कुमार बताया। उन्होंने यह भी बताया कि वे प्राइवेट एसी मैकेनिक हैं। जो बरौनी मुख्यालय से संबंधित हैं। ट्रेन में एसी बोगियों की मेंटीनेंस देखते हैं। अमित कुमार राय ने यह भी बताया कि प्रभात कुमार के पास पुलिस वेरिफिकेशन की छायाप्रति थी, लेकिन मो. अलाउद्दीन के पास न ही कोई आईकार्ड और न ही पुलिस वेरिफिकेशन था। दोनों के पास से शराब के तीन टेट्रा पैक व बियर कैन बरामद किए गए हैं। बरौनी में संबंधित सीनियर सेक्शन इंजीनियर को मामले को लेकर सूचित कर दिया गया है। साथ ही आरपीएफ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed