फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AC compressor explodes; fire breaks out in shoe showroom and warehouse

Lucknow News: एसी का कंप्रेसर फटा, जूतों के शोरूम व गोदाम में लगी आग

Tue, 30 Jun 2026 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
AC compressor explodes; fire breaks out in shoe showroom and warehouse
जूतों के शोरूम व गोदाम में लगी और राहत कार्य में जुटी दमकल की टीम।  - फोटो : संवाद
गुडंबा। कुर्सी रोड स्थित महावीर इंटर कॉलेज के सामने सोमवार की दोपहर जूतों के दो मंजिला शोरूम और गोदाम में एसी का कंप्रेसर फटने से आग लग गई। घटना से हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास के 50 घर और दुकानों को खाली करा लिया। दमकल कर्मियों ने 10 गाड़ियों की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

हुसैनाबाद निवासी मो. समीर और मो. हसीन का महावीर इंटर कॉलेज के सामने मिस्टर फंकी शूज नाम से जूतों का शोरूम है। भूतल और प्रथम तल पर शोरूम तथा दूसरे तल पर गोदाम है। समीर के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे शोरूम खोला गया था। करीब 15 मिनट बाद प्रथम तल पर एसी के कंप्रेसर में धमाका हुआ और आग लग गई। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, मगर कुछ ही मिनटों में लपटें पूरे प्रथम तल और दूसरे तक के गोदाम तक फैल गईं।
विज्ञापन

स्कूल के कर्मचारियों ने दिखाई तत्परता
महावीर इंटर कॉलेज के कर्मचारी भी धुआं और लपटें देख मदद के लिए पहुंचे। कॉलेज में लगे सबमर्सिबल को चालू कर दो पाइपों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बिजली कट जाने पर जनरेटर चलाकर पानी की व्यवस्था की गई। कर्मचारियों की तत्परता के चलते आग भूतल तक नहीं पहुंच सकी और वहां स्थित शोरूम को काफी हद तक बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिन की दीवार तोड़कर बुझाई आग
कुछ ही देर में एफएसओ इंदिरानगर पशुपति नाथ मिश्रा तीन गाड़ियों के साथ पहुंचे। फायर स्टेशन बख्शी का तालाब और हजरतगंज से भी सात गाड़ियां बुला ली गईं। दमकल कर्मियों की एक टीम सामने से आग बुझाने में जुट गई। दूसरी टीम ने गोदाम की टिन की छत तोड़ी और ऊपर से आग बुझाने लगे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह से बुझाई जा सकी।

16 गैस सिलिंडर सुरक्षित निकाले गए
घटनास्थल पर डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा, एसीपी गाजीपुर, विकासनगर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के करीब 50 घरों और दुकानों को खाली कराया गया। एक मिठाई की दुकान से करीब 16 गैस सिलिंडर को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।

चार माह पहले हुआ था रिनोवेशन
शोरूम मालिक समीर ने बताया कि शोरूम में विभिन्न कंपनियों के ब्रांडेड जूते रखे थे। करीब चार माह पहले ही शोरूम का रिनोवेशन कराया गया था। उन्होंने सूचना देने के बावजूद दमकल के देर से पहुंचने का आरोप भी लगाया है।

चोरी की बिजली से शोरूम में चल रहा था एसी
जूते के जिस शोरूम में सोमवार को आग लगी, उसमें एक अतिरिक्त केबल से बिजली चोरी कर एसी चलाया जा रहा था। शोरूम मालिक के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। हालांकि, जांच में यह भी स्पष्ट हुआ आग लगने की वजह बिजली चोरी नहीं थी। एसी का कंप्रेसर फटने के कारण ही आग लगी।
बिजली निगम की तकनीकी इकाई के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार गुप्ता के मुताबिक, मौका मुआयना करने पर सर्विस केबल और मीटर सुरक्षित मिले। इस दौरान खंभे से एक अतिरिक्त केबल के जरिये शोरूम में एक एसी सहित अन्य उपकरण चलाने का खुलासा हुआ। उन्होंने अधिशासी अभियंता (रेड) अजय कुमार और टीम को मौके पर बुलाकर बिजली चोरी मामले में कार्रवाई पूरी कराई। उन्होंने बताया कि शोरूम में सादीखान पत्नी अशरफ के नाम से तीन किलोवाॅट का व्यावसायिक कनेक्शन है। जांच में दो एसी सहित अन्य उपकरण में बिजली का उपभोग पाया गया, जबकि मीटर में अधिकतम डिमांड 1.8 और 2.1 किलावॉट ही दर्ज हुई। शोरूम के आधे उपकरण चोरी की बिजली से चलाए जाने के कारण ऐसा हुआ।

जूतों के शोरूम व गोदाम में लगी और राहत कार्य में जुटी दमकल की टीम। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed