{"_id":"5a7164304f1c1ba0268b76cf","slug":"ac-buses-between-lucknow-and-kota-will-start-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एसी बस में करें लखनऊ से कोटा तक का सफर, किराया भी है सामान्य, यहां देखें टाइमिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एसी बस में करें लखनऊ से कोटा तक का सफर, किराया भी है सामान्य, यहां देखें टाइमिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से कोटा आने-जाने वाले लोगों को अब ट्रेन में टिकट के लिए जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम एक फरवरी से लखनऊ और कोटा के बीच सीधी एसी जनरथ बस सेवा का शुभारंभ करने जा रहा है।
एक यात्री का लखनऊ से कोटा का 749 रुपये किराया होगा। निगम दोनों तरफ से एक साथ रात आठ बजे बस को रवाना करेगा।
लखनऊ से ज्यादातर बच्चे इंजीनियरिंग और मेडिकल की कोचिंग करने कोटा जाते हैं। इन्हें अकसर ट्रेनों में टिकट न मिलने के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है। लेकिन अब उनका सफर आसान और आरामदायक भी होगा। इन स्टूडेंट्स के अलावा अन्य यात्रियों को भी काफी सुविधा होगा।
अवध डिपो की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आमरीन अख्तर ने बताया कि लखनऊ और कोटा से टू बाई थ्री बस को चलाया जाएगा। यह बस चारबाग से रात 8 बजे चलकर कानपुर, पुखरावां, कालपी, उरई, चिरगांव, झांसी, शिवपुरा, वारन होकर सुबह 11:30 बजे कोटा पहुंचेगी। लखनऊ से कोटा की 672 किमी की दूरी का एक यात्री का किराया 749 रुपये होगा।