{"_id":"5c2361aabdec2257092106e8","slug":"ac-bus-will-run-from-lucknow-to-ahmedabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-अहमदाबाद के बीच चलेगी एसी बस, ये रहेगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-अहमदाबाद के बीच चलेगी एसी बस, ये रहेगा रूट
Wed, 26 Dec 2018 04:40 PM IST
ishwar ashish
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Dec 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में यूपी और गुजरात के बीच सीधी बस सेवा शुरू होगी। दोनों राज्यों के लोगों को आरामदायक सफर मुहैया कराने के लिए सुपर लग्जरी बसों का संचालन होगा। उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम की सबसे पहले लखनऊ और अहमदाबाद के बीच एसी बस चलाने की योजना है।
यह एसी बस कानपुर और आगरा होते हुए अहमदाबाद जाएगी। गुजरात के डिवीजनल ट्रैफिक अफसर मुकेश पटेल के नेतृत्व में बीते दिनों एक टीम ने इस सिलसिले में लखनऊ पहुंच कर जायजा लिया और आला अफसरों से मुलाकात की।
गुजरात की टीम ने दो दिन तक लखनऊ में प्रवास करके परिवहन अफसरों से लखनऊ, कानपुर, आगरा से अहमदाबाद के लिए सीधी एसी बस का संचालन करने पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश के इन तीन शहरोें और अहमदाबाद के बीच दोनों तरफ से एसी बसों का आवागमन होगा।
विज्ञापन
इस टीम ने परिवहन अफसरों से परमिट एवं फीस का ब्योरा लिया है। अब दोनों राज्यों के परिवहन अफसरों की टीम जल्द ही लखनऊ, कानपुर, आगरा से अहमदाबाद की दूरी, टोल फीस का आकलन करेगी। इस बस सेवा का संचालन वाया मध्य प्रदेश एवं राजस्थान होना है। इसलिए दूरी एवं टोल फीस के आधार पर किराया तय होगा।

विश्वनाथ से सोमनाथ तक सीधी बस सेवा
दोनों राज्य शिवनगरी वाराणसी एवं श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा से भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एसी बस चलाना चाहते हैं। गुजरात वाराणसी एवं मथुरा को एसी बस के जरिए सोमनाथ से जोड़ना चाहता है। गुजरात ने वाराणसी-सोमनाथ एवं वृंदावन (मथुरा)-सोमनाथ के बीच एसी बस चलाने का प्रस्ताव भी तैयार किया है।
क्षेत्रीय प्रबंधकों से मांगा प्रस्ताव
गुजरात की टीम से बस संचालन पर हुई बातचीत के बाद लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, आगरा के क्षेत्रीय प्रबंधकोें से बस संचालन के सिलसिले में प्रस्ताव मांगा है। क्षेत्रीय प्रबंधकों से प्रस्ताव मिलने के बाद यूपी और गुजरात के बीच बस संचालन के अनुबंध की कार्रवाई आगे बढ़ेगी। - शाद सईद, प्रधान प्रबंधक (संचालन) यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम