फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ac bus cancel

Lucknow News: बारिश के चलते एसी बसें निरस्त

Fri, 11 Sep 2026 07:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
ac bus cancel

विज्ञापन
लखनऊ। बारिश के दौरान शुक्रवार सुबह एसी बसें रद्द कर दी गईं। आलमबाग से सुबह नौ बजे प्रयागराज जाने वाली एसी अनुबंधित बस यात्रियों की कमी के चलते निरस्त रही। लेकिन रद्द बसों की सूचना यात्रियों के मोबाइल पर नहीं पहुंची। इससे बारिश में यात्री बस अड्डे पहुंचे, जहां बेवजह परेशान हुए। यात्री देवेश वर्मा ने बताया कि वे अपने चाचा को आलमबाग बस अड्डे पर प्रयागराज की बस में बिठाने के लिए गए थे। पूछताछ काउंटर पर बस के बारे में जानकारी मांगी तो निरस्त होने की सूचना मिली। लेकिन इससे जुड़ी कोई भी जानकारी उन्हें मोबाइल पर नहीं दी गई, जिसकी वजह से उन्हें बस अड्डे तक आना पड़ा। मामले में आलमबाग बस टर्मिनल के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि सुबह एक एसी बस यात्री अभाव में कैंसिल कर दी गई थी। कई रूटों पर साधारण बसें भी यात्री नहीं मिलने से रद्द की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed