फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Abuses written in student's notebook, beaten for protesting

Lucknow News: छात्र की नोटबुक में लिखीं गालियां, विरोध पर पीटा

Fri, 02 Feb 2024 03:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 02 Feb 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Abuses written in student's notebook, beaten for protesting
लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में छात्र की नोटबुक में सहपाठी ने गालियां लिख दीं। विरोध पर आरोपी ने सहयोगियों के साथ मिलकर छात्र और फिर छात्र के बाबा की बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले में दो नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गोमतीनगर के विनय खंड निवासी पुष्प नारायण सिंह के अनुसार उनका भतीजा नीलमथा निवासी यश प्रताप सिंह गोमतीनगर स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में 11वीं का छात्र है। 29 जनवरी को यश की नोटबुक एक सहपाठी ले गया था। अगले दिन नोटबुक वापस की तो उसमें गालियां व अपशब्द लिखे थे। यश ने क्लास टीचर से इसकी शिकायत कर दी। इस पर नाराज सहपाठी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर स्कूल के बाहर यश के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

यश हुसड़िया पुलिस चौकी में शिकायत करने पहुंचा और अपने बाबा प्रेम नारायण सिंह को खबर दी। कुछ ही देर में यश के बाबा भी वहां पहुंच गए। इसके बाद यश के बाबा उसे साथ लेकर आरोपी सहपाठी के घर शिकायत करने पहुंचे। वहां सहपाठी व उसके अज्ञात साथियों ने मिलकर यश व उसके बाबा को बुरी तरह से पीटा। आरोप है कि प्रेम नारायण के गले से चेन भी लूट ली गई। पिटाई से उनकी आंख पर चोट भी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्प नारायण सिंह ने बुधवार को यश के सहपाठी व उसके साथी के साथ ही 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed