फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Abhyudaya advances to the next round, China's Lawani clears the first hurdle

Lucknow News: अभ्युदय अगले दौर में, चीन के लावानी ने पार की पहली बाधा

Sun, 03 May 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Abhyudaya advances to the next round, China's Lawani clears the first hurdle
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अभ्युदय सिंह व चीन के कैन लावानी ने आईटीएफ जूनियर जे 30 टेनिस टूर्नामेंट में बालक वर्ग के क्वालिफायर के दूसरे राउंड में प्रवेश किया। विजयंत खंड स्थित मिनी स्टेडियम के टेनिस एरीना में आयोजित टूर्नामेंट के पहले दिन शनिवार को क्वालिफाइंग राउंड के पहले दौर के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन


बालक वर्ग के पहले राउंड में उत्तर प्रदेश के अभ्युदय सिंह ने हारिस खान को 6-3, 6-2 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं चीन के कैन लावानी ने भारत के रोहिन राज गुप्ता को 6-0, 6-2 से हराया। भारत के अथर्व शुक्ला ने मोहम्मद शीज को 4-6, 6-2, 10-6 , कुशाग्र भारद्वाज ने निथिनबराथ केएस को 2-6, 6-1, 10-5 से हराया।
विज्ञापन


अन्य मुकाबलों में निकुंज खुराना ने नभित शर्मा को 6-0, 6-0, पार्थिव नल्लागुंडला ने ध्रुव प्रमोद को 6-0, 6-1 और वीरेन सूर्यवंशी ने अमन सिंह को 6-0, 6-1 से हराया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के क्वालीफाइंग के पहले राउंड में ऑस्ट्रेलिया की तृषा जानी ने भारत की सानवी रविकांत राजू को 6-3, 6-4, भारत की शाजफा वानिया ने पाखी बिष्ट को 6-0, 6-0 से पराजि किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed