फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Abdullah Azam said: Azam Khan was in jail for 19 months during the Emergency, our family is facing Emergency a

अब्दुला आजम बोले: इमरजेंसी के दौरान आजम खां 19 महीने जेल में रहे, फिर से आपातकाल भोग रहा है हमारा परिवार

Sun, 29 Jun 2025 08:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 29 Jun 2025 08:09 PM IST
सार

Azam Khan in jail: पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के बेटे अब्दुला आजम ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि उनका परिवार एक बार फिर से आपातकाल को भोग रहा है। 

विज्ञापन
Abdullah Azam said: Azam Khan was in jail for 19 months during the Emergency, our family is facing Emergency a
आजम खां-अब्दुल्लाह आजम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व कैबिनेट मंत्री मो. आजम खां के पुत्र व पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां ने सोशल मीडिया के माध्यम से दुआओं की गुजारिश की है। उन्होंने लिखा है कि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल घोषित था। आपातकाल के वक्त मो. आजम खां 19 महीने जेल में रहे थे। मौजूदा वक्त में भी आजम का परिवार आपातकाल की स्थिति से गुजर रहा है। 27 महीनों की जेल पहले काट चुके हैं और अब भी जेल गए हुए 21 महीने होने जा रहे हैं। हमें अपने रब पर पूरा भरोसा है। हमारा रब हमें न्यायालय के जरिये न्याय दिलाएगा।

विज्ञापन


कई मामलों में खुद भी आरोपी हैं अब्दुला
 सपा नेता आजम खां और उनके बेटे से जुड़े दो पैन कार्ड व पासपोर्ट समेत चार मामलों में बीते दिनों कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई अलग-अलग तारीखों में होगी। अब्दुल्ला आजम पर दर्ज दो पैन कार्ड और पासपोर्ट मामले में बीते बुधवार को सुनवाई होनी थी। इस दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से गवाह को पेश किया जाना था, लेकिन गवाह नहीं पहुंचा,जिसके चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 27 जून को होगी। शहर कोतवाली में दर्ज यतीमखाना मामले में भी कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई। इस मामले की सुनवाई एक जुलाई को होगी।
विज्ञापन


इसी तरह अजीमनगर थाने में दर्ज 27 किसानों की जमीन कब्जाने के मामले में सुनवाई होनी थी,लेकिन सुनवाई नहीं हई। इस मामले की सुनवाई नौ जुलाई को होगी। इसी तरह आप नेता फैसल लाला को धमकाने के मामले में भी भी सुनवाई टल गई। इस मामले की सुनवाई 30 जून को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सपा से नाराज हैं आजम खां की बीवी

जेल में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां से उनकी पत्नी तजीन फात्मा की मुलाकात के बाद दिए गए बयान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। पूर्व सपा सांसद तजीन ने कहा कि अब उन्हें किसी से कोई उम्मीद नहीं है, सिर्फ अल्लाह पर भरोसा है। उनके इस बयान को समाजवादी पार्टी के प्रति उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर यह नाराजगी बढ़ी तो सपा के लिए मुस्लिमों को पार्टी से जोड़े रखने की चुनौती बढ़ जाएगी। तीन दिन पहले आजम खां की पत्नी तजीन उनसे मिलने पहुंचीं। मुलाकात के बाद पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया कि अब सपा के नेता भी आजम खां का हालचाल जानने नहीं आ रहे हैं, जबकि पहले बहुत लोग आते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed