{"_id":"5e57e6868ebc3ef3f4509e4e","slug":"abdulla-azam-khan-s-membership-cancel-notification-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां की विधानसभा सदस्यता खत्म, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां की विधानसभा सदस्यता खत्म, अधिसूचना जारी
Thu, 27 Feb 2020 09:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 Feb 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां के विधायक बेटे अब्दुल्ला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता व रामपुर के सांसद आजम खां के बेटे व स्वार सीट से समाजवादी पार्टी विधायक अब्दुल्ला आजम खां की विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी गई। इस संबंध में गुरुवार शाम अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही रामपुर जिले की स्वार सीट को भी रिक्त घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि 16 दिसंबर, 2019 को इलाहबाद हाईकोर्ट ने अब्दुल्ला आजम खां की सदस्यता को अवैध घोषित कर दिया था। कोर्ट ने बसपा नेता नवाब काजिम अली खां की याचिका पर यह फैसला सुनाया था।
विज्ञापन
वहीं, सांसद आजम खां, विधायक पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को गुरुवार की सुबह सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। तीनों को गुरुवार तड़के ही सीतापुर की जेल के लिए स्थांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन