{"_id":"50fe3ba0a87ab466d5ae5ba871f89bdb","slug":"aazam-not-satisfied-muzaffarnagar-enquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर दंगों की जांच कमेटी पर आजम को नहीं भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर दंगों की जांच कमेटी पर आजम को नहीं भरोसा
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Fri, 04 Oct 2013 10:13 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां को मुजफ्फरनगर दंगे की जांच के लिए गठित सेवानिवृत्त न्यायाधीश विष्णु सहाय की एक सदस्यीय जांच समिति पर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन
यही वजह है कि वे मुजफ्फरनगर दंगे की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि जिस सरकार में आजम का विश्वास नहीं है, उस सरकार में उनके मंत्री बने रहने का क्या औचित्य है?
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता द्विजेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आजम खां एक तरफ तो स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों पर लापरवाही का अरोप लगा रहे हैं, वहीं सरकार के वरिष्ठ नेताओं की भूमिका पर भी संदेह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजम यह स्पष्ट करें कि वे किस एजेंसी या न्यायिक आयोग से जांच कराना चाहते हैं।
विज्ञापन