फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aawas vikas will construct 11000 houses

खुशखबरीः 11000 मकान बनाएगा आवास विकास

Tue, 21 Jan 2014 08:46 AM IST
प्रवेंद्र गुप्ता/अमर उजाला, लखनऊ
प्रवेंद्र गुप्ता/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Jan 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
aawas vikas will construct 11000 houses

आवास विकास परिषद इस साल गरीबों के लिए 11 हजार मकान बनाएगा। इनमें आठ हजार मकान ईडब्ल्यूएस के होंगे और तीन हजार एलआईजी के।

विज्ञापन


साथ ही मध्य आय वर्ग और उच्च आय वर्ग के लिए परिषद मकान बनाएगा। इस दिशा में परिषद ने कई योजनाएं शुरू भी कर दी हैं।

मकानों की बेहतर गुणवत्ता के लिए जांच कमेटी भी बनाई जाएगी। यह कार्यस्थल पर जाकर निर्माण कार्य भी जांचेगी। चालू वित्तीय वर्ष 2013-14 में आवास विकास परिषद ने गरीबों के लिए 11 हजार मकानों का लक्ष्य तय किया है।

यह मकान सुल्तानपुर रोड स्थित अवध विहार योजना, रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना और हरदोई रोड बाई पास स्थित गोकुल ग्राम योजना में बनाए जाएंगे।

इनकी कीमत नौ लाख रुपये के करीब होगी। आवास आयुक्त एमकेएस सुंदरम ने बताया कि हरदोई रोड बाई पास स्थित गोकुल ग्राम योजना में जल्द ही 2000 से अधिक फ्लैटों का पंजीकरण खोला गया है।
विज्ञापन


अवध विहार योजना में 1500 फ्लैटों का पंजीकरण किया जा चुका है और अब लॉटरी डाली जानी है।

इसके अलावा मध्य आय वर्ग के लिए वृंदावन योजना में अरावली और अवध विहार योजना में भागीरथी व अलकनंदा अपार्टमेंट बनाए जा रहे है।

इसमें फ्लैटों की कीमत 37 से 57 लाख रुपये के बीच है। गाजियाबाद की सिद्धार्थ विहार योजना में गंगा व यमुना अपार्टमेंट बन रहे हैं।

इसमें फ्लैटों की कीमत 47 से 62 लाख रुपये है। वहीं, मकानों की गुणवत्ता में कोई गड़बड़ी न हो पाए, इसके लिए उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी औचक जांच कर आवास आयुक्त को रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद की कॉलोनियों में बनेंगे सामुदायिक केंद्र
आवास आयुक्त का कहना है कि परिषद की कालोनियों में सामुदायिक केंद्र बनाए जाएंगे। सुविधायुक्त इन सामुदायिक केंद्रों का आवंटन सस्ती दर पर किया जाएगा। संपत्ति प्रभारियों से कहा गया है कि वह योजनाओं में सामुदायिक केंद्र से संबंधित पूरी रिपोर्ट दें।


जांच परखकर खरीदें जमीन
आवास आयुक्त ने अपील की है कि लोग जमीन जांच पड़ताल के बाद ही खरीदें। पहले कानूनी स्तर पर जमीन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करें और उसका अनापत्ति प्रमाण पत्र भी प्राप्त करें। जमीन की वास्तविक कीमत क्या है इसकी जानकारी खरीदने से पहले करना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed