फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP workers took to the streets against power cuts

Lucknow News: बिजली कटौती के खिलाफ सड़क पर उतरे आप कार्यकर्ता

Thu, 19 Jun 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
AAP workers took to the streets against power cuts
प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।
लखनऊ। प्रदेश में बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से धक्कामुक्की और नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बस में लाद कर ईको गार्डन रवाना कर दिया।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल की मौजूदगी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वास्थ्य भवन चौराहे पर जिलाध्यक्ष इरम रिजवी की अगुवाई में एकत्र हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए।
विज्ञापन


विनय पटेल ने कहा कि प्रदेश में लगातार बिजली महंगी हो रही है। इसके बावजूद जनता को घंटों बिजली की कटौती की मार झेलनी पड़ रही है। जिलाध्यक्ष इरम रिजवी ने आरोप लगाया कि योगी सरकार ने प्रदर्शन नहीं करने दिया और पुलिस से कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करा दिया। प्रदर्शन में प्रिंस सोनी, महेंद्र सिंह, दिनेश पटेल, नीलम यादव, वंशराज दुबे, तुषार श्रीवास्तव, इस्मा जहीर, अंकित परिहार, माजिद अली, प्रखर श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, अनिल जैन, राकेश तिवारी, ललित वाल्मीकि,मोहम्मद मेहंदी, साहिल अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed