फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP stood strongly with Indi alliance in Lok Sabha elections

UP Chunav Results: AAP ने निभाया गठबंधन धर्म, केजरीवाल-संजय ने लगाए जोर; यूपी में कई सीटों पर दिखा खास प्रभाव

Wed, 05 Jun 2024 08:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 05 Jun 2024 08:55 AM IST
सार

चुनाव की शुरुआत होने के कुछ दिन बाद ही आप के राज्यसभा संजय सिंह जेल से छूटे और लखनऊ में उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मिलकर प्रदेश में प्रचार करने की रणनीति बनाई और संयुक्त प्रेसवार्ता भी की थी।

विज्ञापन
AAP stood strongly with Indi alliance in Lok Sabha elections
अरविंद केजरीवा, अखिलेश यादव और संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदर्मी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश में भले ही लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा लेकिन वह इंडी गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी रही। पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने गठबंधन धर्म के तहत प्रदेश में कई सीटों पर प्रचार किया और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल व सांसद संजय सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता भी की। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए हर जिले में प्रचार किया था।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के समय आप के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह जेल में थे। शायद यही वजह रही कि पार्टी ने शुरुआत में ही यह निर्णय लिया कि वह उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के इंडी गठबंधन के साथ जाने के निर्णय के बाद उत्तर प्रदेश में भी पार्टी ने इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


चुनाव की शुरुआत होने के कुछ दिन बाद ही आप के राज्यसभा संजय सिंह जेल से छूटे और लखनऊ में उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मिलकर प्रदेश में प्रचार करने की रणनीति बनाई और संयुक्त प्रेसवार्ता भी की थी। इसके बाद प्रचार अभियान के गति पकड़ने के साथ ही संजय सिंह ने अमरोहा, मेरठ, कन्नौज, घोषी, नगीना लोकसभा क्षेत्र में सपा-कांग्रेस व इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं व जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से कई सीटों पर इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों को सफलता भी मिलीं। वहीं चुनाव प्रचार के लिए जेल से छूटे आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल भी आखिरी चरण से पहले लखनऊ आए और सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता की थी। दूसरी तरफ चुनाव से पहले आप के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह व दिल्ली के नेताओं ने भी प्रदेश में कुछ स्थानों पर सभा कर माहौल तैयार किया था। साथ ही पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इंडी गठबंधन के लिए प्रचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed