फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP's broom campaign to start in uttar pradesh

अब यूपी का मैदान मारेगी 'आप' की झाड़ू

Sun, 09 Feb 2014 04:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Feb 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
AAP's broom campaign to start in uttar pradesh

आम आदमी पार्टी (आप) 15 फरवरी से प्रदेश में ‘झाड़ू चलाओ-बेईमान भगाओ’ यात्रा शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन


यह यात्रा 25 फरवरी तक सभी जिलों में चलाई जाएगी। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि सूबे में प्रत्याशियों की पहली सूची 15 फरवरी तक जारी कर दी जाएगी।

भ्रष्टाचार के आरोपी, अपराधी व वंशवाद की राजनीति करने वाले परिवारों के खिलाफ ‘आप’ अपने प्रत्याशी जरूर उतारेगी।

यह जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।

चंद परिवारों के हाथ में राजनीति

AAP's broom campaign to start in uttar pradesh

संजय सिंह ने कहा कि सपा ने यह ऐलान किया है कि वे राहुल व सोनिया गांधी के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारेगी। हम वंशवाद की राजनीति का विरोध करते हैं।

संजय ने बताया कि नीतियों में भले ही यह दल एक दूसरे का विरोध करें, लेकिन वंशवाद की राजनीति कायम रहे इसलिए चुनावी गुणा-भाग में यह एक हो जाते हैं। पूरे देश की राजनीति चंद परिवारों के हाथों सिमट कर रह गई है।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर, इंजीनियर, राजनेता, रिटायर नौकरशाह, युवा व गृहणियां सभी ने ‘आप’ से लोकसभा का टिकट पाने के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में दिख रहा है 'आप' का असर

AAP's broom campaign to start in uttar pradesh

आम आदमी पार्टी (आप) से लोकसभा चुनाव लड़ने की चाहत रखने वालों की तादाद भी यूपी में दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

शनिवार तक प्रत्याशियों के चुनाव के लिए इंटरव्यू में करीब दो हजार लोगों का शामिल होना इस बात की तस्दीक कर रहा है ‌कि यूपी में भी आम आदमी पार्टी की लहर सही दिशा में बढ़ रही है।

साक्षात्कार के लिए तीन-तीन सदस्यों का पैनल बनाया गया था। कुल 24 टीमों ने सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक इंटरव्यू लिया। इस दौरान टिकट चाहने वालों से एक दर्जन से अधिक सवाल भी पूछे गए।

दिल्ली में आप के बेहतर प्रदर्शन के बाद यूपी में भी इस पार्टी से टिकट चाहने वालों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। यूपी में ‘आप’ की स्क्रीनिंग कमेटी ने शुक्रवार को पहले चरण का साक्षात्कार रखा था।

राजधानी के एक लॉन में आयोजित इंटरव्यू में अमेठी से टिकट मांग रहे कुमार विश्वास भी आम लोगों की तरह टोकन लेकर पैनल के सामने पेश हुए। उन्होंने पैनल के सवालों के जवाब भी दिए।

विज्ञापन

कोर टीम टटोल रही है नब्ज

AAP's broom campaign to start in uttar pradesh

शुक्रवार को लखीमपुर से इलियास आजमी, लखनऊ से शिव गोपाल मिश्र व जौनपुर से डॉ. केपी यादव भी इंटरव्यू देने आए।

इंटरव्यू के दौरान सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य आशुतोष, केंद्रीय प्रवक्ता संजय सिंह व आदर्श शास्त्री मुख्य रूप से उपस्थित थे।

पार्टी के टिकट की चाह रखने वालों में आम आदमी ही ज्यादा थे। काफी संख्या में युवा भी शामिल हुए।

‘आप’ की अवध प्रांत की प्रभारी अरुणा सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी ने आम आदमियों में भी यह विश्वास दिलाया है कि वे भी लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

आज भी चल रहे इंटरव्यू

AAP's broom campaign to start in uttar pradesh

आम आदमी पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी जिनका चयन करेगी उनकी कुंडली संबंधित जिले में खंगाली जाएगी। वहां से जो कुछ हासिल होगा उसे स्क्रीनिंग कमेटी के सामने फिर रखा जाएगा।

इसके बाद प्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी नामों पर अपनी संस्तुति देगी। इस संस्तुति को पॉलिटिकल अफेयर कमेटी को भेजा जाएगा।

वहां से हरी झंडी मिलने के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। आप की अवध क्षेत्र की प्रभारी अरुणा सिंह ने बताया कि पहली सूची 20 फरवरी तक घोषित कर दी जाएगी।

रविवार यानी आज भी आम आदमी पार्टी ने टिकट की चाहत रखने वाले बचे हुए 500 लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया है। ये इंटरव्यू आईआईएम के पास चल रहे हैं और खासी तादाद में लोग यहां पहुंच भी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed