बिजली के मुद्दे पर सड़कों पर उतरी 'केजरी सेना'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में बिजली की बढ़ी कीमतों को लेकर राजनीतिक पार्टियों का विरोध बढ़ता जा रहा है।
शनिवार को बिजली की कीमतों को वापस लेने और बिजनेस घरानों से महंगी बिजली खरीदने के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन कर बिजली विभाग का जनाजा निकाला।
जनता त्रस्त, बिजली विभाग मस्त, महंगी बिजली का अत्याचार, बंद करे प्रदेश सरकार.. जैसे नारे लगाते आप कार्यकर्ताओं का हुजूम सप्रू मार्ग से गुजर ही रहा था कि पुलिस ने भारी विरोध के बाद उनसे बिजली विभाग का पुतला छीन लिया।
लागत अधिक नहीं, भ्रष्टाचार है प्रमुख कारण
आप के पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली विभाग का ये तर्क गलत है की उसकी लागत अधिक आ रही है। वास्तव में इसका कारण बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और उसकी गलत नीतियां हैं।
बिजली विभाग और निजी घरानों के बीच सांठ-गांठ करके महंगी बिजली खरीदी जाती है और इसका बोझ आम उपभोक्ताओं पर डाल दिया जाता है। यूपी में लाइन लॉस भी बहुत अधिक है जो वास्तव में भ्रष्टाचार के कारण ही है।
पार्टी के मीडिया को-ऑर्डिनेटर प्रीतपाल सिंह सलूजा समेत तमाम प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने चेताया कि प्रदेश सरकार ने अगर बिजली के बढ़े दाम वापस नहीं लिये तो पार्टी जनता के साथ आंदोलन करेगी।