लखनऊ। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने की घटना के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य भवन चौराहे पर जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने जबरन बस में बैठाकर ईको गार्डन रवाना किया।
आम आदमी पार्टी के अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष इरम रिजवी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भी नारेबाजी की। विनय पटेल ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश पर हमला भाजपा की नफरत की राजनीति का नतीजा है। इस दौरान मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे, अतुल सिंह, प्रखर श्रीवास्तव, बीएन खरे, अंकित परिहार, ललित वाल्मीकि, मनोज मिश्रा, रानी कुमारी, सद्दाम, अफजल, निसार, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।