{"_id":"61262e202e9eaf5e82433595","slug":"aap-protested-against-jal-jeevan-mission-scam-by-bursting-pot","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल जीवन मिशन घोटाले के खिलाफ आप ने मटका फोड़ कर किया विरोध प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल जीवन मिशन घोटाले के खिलाफ आप ने मटका फोड़ कर किया विरोध प्रदर्शन
Wed, 25 Aug 2021 05:18 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 25 Aug 2021 05:18 PM IST
सार
लखनऊ में बेगम हजरत महल पार्क के पास कार्यकर्तों ने बड़ी संख्या में इकठ्ठे होकर मटका फोड़ कर विरोध दर्ज कराया और इस भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
लखनऊ में आप कार्यकर्ताओं ने मटका फोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल जीवन मिशन में घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मटका फोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया। लखनऊ में बेगम हजरत महल पार्क के पास कार्यकर्तों ने बड़ी संख्या में इकठ्ठे होकर मटका फोड़ कर विरोध दर्ज कराया और इस भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। आम आदमी पार्टी के लखनऊ महानगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल से इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी ने कहा कि जल जीवन मिशन में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह और उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने कई हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया है। जल जीवन मिशन योजना के द्वारा हर घर में नल से जल पहुंचाया जाना है जिसके लिए केंद्र सरकार ने 1 लाख 20 हजार करोड़ आवंटन किया, लेकिन योजना में फर्जी कंपनियों से साठगांठ करके करोड़ो रुपये का घोटाला किया हुआ। बीते दिनों इस घोटाले का आरोप आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लगाया था।
विज्ञापन