फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP MP Sanjay Singh started membership campaign said defeat BJP together not by divisions

UP By-Election 2024: गठबंधन पर संजय सिंह ने साफ किया 'आप' का रुख, बोले- बंटो नहीं, मिलकर भाजपा को हराओ

Mon, 04 Nov 2024 03:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 03:31 PM IST
सार

UP By-Election 2024: यूपी उपचुनाव को लेकर गठबंधन पर सांसद संजय सिंह ने 'आप' का रुख साफ किया। कहा कि बंटो नहीं हल्कि मिलकर भाजपा को हराओ। 

विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh started membership campaign said defeat BJP together not by divisions
सदस्यता अभियान की शुरुआत करते सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने सोमवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इसका शुभारंभ सांसद संजय सिंह ने किया। इस मौके मौके पर उन्होंने पत्रकार वार्ता भी की। इसमें उन्होंने कहा कि आज से यूपी के सभी जिलों, कस्बों में सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है। एक जिले में 20 लाख सदस्य बनाए जाने का दावा किया। कहा कि हम छह माह में 50 लाख सदस्य बनाएंगे। किसी से कोई भी सदस्यता शुल्क नहीं ली जाएगी। ऑनलाइन बेवसाइट के माध्यमसे भी सदस्य बन सकेंगे। सोशल मीडिया साइट एक्स पर भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन


कहा कि जिलों में कम से कम 10 ऐसे पदाधिकारी बनाए जाएंगे जो 10 ग्राम सभा और वार्ड कमेटी बनाएंगे। एक महीने में 100 कमेटियां बनेंगी। दो कार्यक्रम एक आंदोलन होगा। हर महीने के दूसरे शनिवार को स्थानीय, प्रदेश, ब्लॉक के मुद्दे पर बात होगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी उपचुनाव: मतदान की तारीख एक सप्ताह बढ़ाई गई, अब 13 की जगह 20 नवंबर को वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

26 हजार स्कूल पहले किए जा चुके बंद

पहली चर्चा नौ नवंबर को होगी। इसमें यूपी के 27 हजार सकूलों को बंद करने पर चर्चा होगी। अभी तक इसमें कोई चर्चा नहीं हो रही है। यहां 26 हजार स्कूल पहले बंद किए जा चुके हैं। सरकारी स्कूलों में दलित, गरीब, कमजोर का बच्चा पढ़ता है। 

बंद स्कूलों को खोला जाए- संजय सिंह

कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य को गणाशे से काट रही है। बात 'बटेंगे, कटेंगे' की करते हैं। पहला आंदोलन पूरे यूपी में करेंगे। बंद स्कूलों को खोला जाए। दूसरा रचनात्मक कार्यक्रम गोष्ठी, सफाई, मूर्ति, पार्क की सफाई महीने के आखिरी रविवार को की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः- यूपी कैबिनेट बैठक: अब पांच के बजाए तीन साल में हो सकेगा शिक्षकों का तबादला, 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

आरोपियों पर कार्रवाई की जगह संरक्षण दे रही सरकार

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने क्या किया, उपचुनाव में इसकी कहीं चर्चा नहीं है। यूपी में नफरत का एजेंडा चलाया जा रहा है। इंडिया गठबंधन में सपा प्रत्याशी को आप का समर्थन है। मैं भी प्रचार के लिए जाऊंगा। यूपी के थानों में जो हो रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। चाहे मोहित पांडेय की मौत हो, या फिर इंदल सिंह की पिटाई का मामला। कानून का राज समाप्त हो चुका है। सीएम ऐसे मामलों में कार्रवाई की जगह संरक्षण दे रहे हैं।

सरकारी स्कूलों की स्थिति बदतर

डीजी के बयान पर कहा कि वह झूठ बोलने में माहिर हैं। कहा कि स्कूल बंद न किए जाएं। बल्कि, जो बंद हैं उनको खोला जाए। अभिभावक बच्चे क्यों नहीं पढ़ाना चाह रहे हैं। क्योंकि स्कूल बदहाल हैं। टाट में बैठते हैं। पानी की दाल दे रहे हैं। शर्म आनी चाहिए, ऐसी व्यवस्था पर।

यह भी पढ़ेंः- यूपी: 27000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने की बात का सरकार ने किया खंडन, कहा- ये निराधार और भ्रामक

रद्द होनी चाहिए पार्टी की मान्यता

उप चुनाव में 'बटेंगे तो कटेंगे' के पोस्टर लगाए जाने पर कहा कि दलित, पिछड़ों के खिलाफ भाजपा में नफरत है। संविधान, आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। बटों नहीं, मिलकर भाजपा को हराओ। हम लोग जेल से डरने वाले नहीं हैं। कहा कि भाजपा देश विरोधी पार्टी है। असम के सीएम, झारखंड में क्या बोल रहे हैं? संविधान के खिलाफ बात, नफरत फैलाने की बात। इस पार्टी की मान्यता रद्द होनी चाहिए।

मंदिर के उद्घाटन में, पूजन में राष्ट्रपति को नहीं बुलाया

कहा कि संघ में कोई दलित, पिछड़ों आदिवासी प्रमुख नहीं बना। अपने संगठन में 60, 70 फीसदी का प्रतिनिधित्व नहीं देते। मंदिर के उद्घाटन में, पूजन में राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया। हिंदू की परिभाषा तो बताएं, ये लोग। कहा कि उपचुनाव में हम सपा के लिए प्रचार करेंगे। मिलकर भाजपा को हराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed