ब्राह्मणों के प्रति अत्याचार पर बोलना नमूनापन तो सीएम मुझे कह सकते हैं नमूना : संजय सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ब्राह्मणों के प्रति अत्याचार पर बोलना नमूनापन है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें नमूना कह सकते हैं।
विधानसभा में सीएम योगी द्वारा की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संजय सिंह ने कहा कि आज मुख्यमंत्री की बौखलाहट सामने आ गई। उन्होंने मेरे सवालों का जवाब क्यों नहीं दिया? मैंने जो प्रश्न उठाए, उनका जवाब देने के बजाय मुझे नमूना कहा।
योगी सरकार की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए आप नेता ने कहा कि मौर्य, पाल, राजभर, यादव, लोध, कुर्मी, कश्यप, जाटव, सोनकर, वाल्मीकि, जाट, बढ़ई, नाई, विश्वकर्मा, प्रजापति आदि समाज के लोगों के मन में सवाल हैं कि उनके साथ अन्याय क्यों हो रहा?
अगर इन समाज के लोगों के सवालों को उठाना नमूनापन है तो आप मुझे नमूना कहिए, गिरफ्तार कीजिए, जेल में डाल दीजिए, जो मन में आए वो कीजिए, पर मेरे सवालों का जवाब दीजिए।
'दिल्ली मॉडल की प्रशंसा प्रधानमंत्री मोदी ने की'
प्रदेश में कोरोना के इलाज की व्यवस्था पर संजय सिंह ने कहा कि जहां तक दिल्ली मॉडल का प्रश्न है तो उसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री ने की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने होम आइसोलेशन, ऑक्सीमीटर, वेंटिलेटर, बेड की उच्चस्तरीय व्यवस्था करके दिल्ली में कोरोना पर काबू पाया। दिल्ली मॉडल पूरे देश में अपनाया जा रहा है।
अगर मुख्यमंत्री योगी को उत्तर प्रदेश के लोगों की जान की चिंता होती तो दिल्ली मॉडल को अपनाकर लोगों की जान बचाते न कि उसकी आलोचना करते।