फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aap leader sanjay singh conducted a press conference in uttar pradesh

भाजपा और मोदी के एजेंट हैं मुख्य चुनाव आयुक्त: आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह

Sat, 20 Jan 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Jan 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
aap leader sanjay singh conducted a press conference in uttar pradesh
आम आदमी पार्टी नेता संजय ‌सिंह - फोटो : amar ujala

विधायकों की सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश को आप नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साजिश बताया। मुख्य चुनाव आयुक्त एके ज्योति पर आप नेता ने जमकर हमला बोला, कहा कि वह बीजेपी और पीएम मोदी का एजेंट बनकर कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने एकतरफा फैसला करते हुए लाभ के पद के मामले में विधायकों को फांसी पर चढ़ा दिया है। ये फैसला कानून और संविधान को ताक पर रखकर किया गया है। आप नेता और सांसद संजय सिंह शनिवार को वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त एके ज्योति तीन दिन बाद रिटायर हो जाएंगे। इसीलिए उन्होंने बीजेपी व पीएम मोदी का एजेंट बनकर कार्रवाई की है। वह खुद गुजरात में मुख्य चुनाव आयुक्त रहने के बावजूद एक बंगला लिए हैं और अपने पद का फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह गुजरात के मुख्य सचिव सहित नरेंद्र मोदी के साथ विभिन्न पदों पर रहे हैं। इसीलिए अपने मालिक के प्रति वफादारी निभा रहे हैं। संजय सिंह ने दावा किया कि उन्हें सूचना मिली है कि चुनाव आयोग के दो अन्य आयुक्त इस फैसले के खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने संसदीय सचिवों की नियुक्ति को रद्द किया है। ऐसे में सदस्यता को रद्द करने का प्रश्न कैसे उठता है। यही नहीं उन्होंने विधायकों द्वारा संसदीय सचिव रहने के दौरान किसी भी प्रकार के वेतन, भत्ते और बंगले आदि न लेने का दावा किया।

आप नेता ने बंगाल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी संसदीय सचिवों की नियुक्ति को हाईकोर्ट ने रद्द किया था लेकिन उनकी सदस्यता नहीं खत्म की गई।

ऐसे में सिर्फ आप विधायकों के साथ ऐसा क्यों किया गया। संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली शीला दीक्षित कार्यकाल में संसदीय सचिवों की नियुक्ति रद्द हो गई थी। उन्होंने विधान सभा में काननू बनाकर राष्ट्रपति को भेजा और उन्हें बचा लिया।

इसी तरह झारखंड और छत्तीसगढ़ में विधायकों की नियुक्ति संसदीय सचिव के पद  पर की गई और राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया। उन्हें भी विधान सभा में कानून बनाकर बचा लिया गया।

इन जगहों पर ऐसा कानून बनाया गया जो पूर्व से ही प्रभावी हो। हरियाण में चार विधायकों को संसदीय सचिव बनाकर अतिरिक्त वेतन, राज्य मंत्री का दर्जा देने का हवाला उन्होंने दिया और बताया कि सभी की नियुक्ति को हाईकोर्ट ने रद्द किया लेकिन उनकी सदस्यता रद्द नहीं हुई।

बंगाल, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में 11 संसदीय सचिवों को नियुक्ति को हाईकोर्ट में रद्द किया लेकिन उनकी सदस्यता रद्द नहीं की गई।

संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ आप विधायकों के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त एके ज्योति ने सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है, इसका मतलब है कि देश का चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी का एजेंट बन गया है। ऐसे में चुनाव आयोग जनता के सामने जवाब दे।

मनोज तिवारी पीएम मोदी से मांगे इस्तीफा

aap leader sanjay singh conducted a press conference in uttar pradesh
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा मांगने के सवाल पर आप नेता ने कहा कि वह अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफा मांगे। उनकी कार्यकाल में गुजरात में संसदीय सचिवों को डिप्टी मिनिस्टर का दर्जा प्राप्त था।

संजय सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड और गोवा में बीजेपी द्वारा लोकतंत्र की हत्या के प्रयास पर आम आदमी पार्टी ने विरोध किया था। जबकि वहीं कांग्रेस अब दिल्ली में आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वही पार्टी है जिसने आपातकाल लगाया था।

हमारी सरकार बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल माफियाओं से लड़ रही है। इसलिए उसके खिलाफ साजिश की जा रही है। संजय सिंह ने कहा कि सोमवार को हाईकोर्ट में इस मामले में सुनवाई है। उम्मीद है कि विधायकों को हाईकोर्ट से सदस्यता मामले में राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed