{"_id":"5c07eccabdec22419c5f1477","slug":"aap-leader-sanjay-singh-attacks-on-bjp-over-bulandshahar-violence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आप नेता संजय सिंह का हमला, कहा- भाजपा के लोग बुलंदशहर में दंगा कराना चाहते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप नेता संजय सिंह का हमला, कहा- भाजपा के लोग बुलंदशहर में दंगा कराना चाहते थे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 05 Dec 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
सांसद व यूपी के प्रभारी संजय सिंह
- फोटो : amar ujala
आम आदमी पार्टी के सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने बुलंदशहर कांड पर भाजपा और प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, यह घटना सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। घटनाक्रम से स्पष्ट है कि भाजपा के लोग बुलंदशहर में दंगा कराना चाहते थे।
विज्ञापन
मौके पर जैसी अराजकता थी और पुलिस बेपरवाह बनी हुई थी, उससे लगता है कि प्रदेश की सत्ता गुंडों व अराजक तत्वों के हाथ आ गई है और सरकार लाचार है। घटना के विरोध में 8 दिसंबर को आप कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
घटना में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के परिजनों से मिलने के बाद लखनऊ पहुंचे संजय सिंह बुधवार को वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने मांग की कि सुबोध के परिवार को एक करोड़ रुपये सम्मान राशि देने के साथ ही उनकी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए। हाइकोर्ट की निगरानी में एसआईटी का गठन करके जांच कराई जाए।
विज्ञापन
Trending Videos
'भाजपा नेता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पहले ही कैसे बता दिया मौत का कारण'
संजय सिंह ने भाजपा विधायक देवेंद्र लोधी को भी गिरफ्तार करने की मांग की। कहा, इसकी भी जांच होनी चाहिए कि बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट आए लोधी ने यह बयान कैसे दिया कि सुबोध की मौत हार्ट अटैक से हुई। विधायक का यह बयान घटना में साजिश की ओर इशारा कर रहा है। घटना के 48 घंटे तक सरकार का कोई भी नुमाइंदा न तो शहीद पुलिस अधिकारी के घर गया, न ही पीड़ित परिवार से मिला।