फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP is making the greed of freebies an electoral weapon: - On the promise of providing 300 units of free electricity, the Agriculture Minister surrounded the AAP.

मुफ्तखोरी के लालच को चुनावी हथियार बना रही आप : 300 यूनिट फ्री बिजली देने के वादे पर ‘आप’ को कृषि मंत्री ने घेरा

Fri, 17 Sep 2021 01:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 17 Sep 2021 01:03 AM IST
सार

कृषि मंत्री शाही ने आप द्वारा सत्ता में आने पर 300 बिजली यूनिट फ्री देने के वादे पर एक बयान जारी कर प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
AAP is making the greed of freebies an electoral weapon: - On the promise of providing 300 units of free electricity, the Agriculture Minister surrounded the AAP.
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आम आदमी पार्टी (आप) पर ‘मुफ्तखोरी के लालच’ को चुनावी हथियार बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के पास यूपी की जनता के लिए विकास का कोई मॉडल नहीं है। दिल्ली में आप अब तक कोई ऐसा काम नहीं कर सकी जिसे वह अपना बता सके।

विज्ञापन


कृषि मंत्री शाही ने आप द्वारा सत्ता में आने पर 300 बिजली यूनिट फ्री देने के वादे पर एक बयान जारी कर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार बिजली का मीटर रखने वाले ग्रामीण उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 2.80 रुपये, बगैर मीटर वालों को 4.07 रुपये की छूट शुरू से ही दे रही है। इसी तरह एक किलोवाट लोड तक और 100 यूनिट की खपत तक के शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी चार रुपये से अधिक प्रति यूनिट छूट मिलती है। गांव में मीटर और बिना मीटर वाले कृषि उपभोक्ताओं को तो क्रमश: पांच रुपये व 6.32 रुपये छूट है। इस तरह सरकार ग्यारह हजार करोड़ की सब्सिडी सिर्फ गरीब और किसानों के लिए देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed