फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP challenges Akhilesh yadav

गैंगरेप पर राजनीति, अखिलेश को मिला अल्टीमेटम

Tue, 22 Jul 2014 08:17 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Jul 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
AAP challenges Akhilesh yadav

मोहनलालगंज में महिला के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया।

विज्ञापन


इस दौरान पार्टी के नेताओं ने कहा, पुलिस ने जिस तरह से इस घटना का खुलासा किया है, वह पूरी तरह से फर्जी है।

साधारण समझ वाले लोगों के गले भी पुलिस की थ्योरी नहीं उतर रही है। सरकार को इस मामले की सीबीआई से जांच करानी चाहिए।

‘आप’ के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सप्ताह भर के भीतर इसका सही खुलासा नहीं हुआ तो ‘आप’ प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन करेगी।

25 लाख रुपये दे मुआवजा

AAP challenges Akhilesh yadav

आम आदमी पार्टी ने परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश की निकम्मी सरकार अपराधों को रोक नहीं पा रही है लेकिन विरोध प्रदर्शन करने वाले आम लोगों पर डंडा चलावा रही है।

उन्होंने रविवार को ‘आप’ के कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज की निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दबाव में काम कर रही सरकार

AAP challenges Akhilesh yadav

संजय सिंह ने कहा कि मोहनलालगंज दरिंदगी मामले में लग रहा है कि मुख्य अभियुक्त को किसी दबाव में छिपाया जा रहा है।

संजय सिंह ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सप्ताह भर के भीतर इसका सही खुलासा नहीं हुआ तो ‘आप’ प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन करेगी।

धरना देने वालों में अविनाश त्रिपाठी, अनमोल, विशाल विक्रम , आशुतोष सेंगर, अंशुल श्रीवास्तव, ऋषि राघव, मोहित टंडन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed