{"_id":"6645e18d9c29047076036d86","slug":"aap-activists-stops-media-to-talk-to-vibhav-kumar-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाति मालीवाल विवाद: आप कार्यकर्ताओं ने मीडिया को रोका, नहीं करने दी आरोपी से बात, कार्रवाई की हो रही मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाति मालीवाल विवाद: आप कार्यकर्ताओं ने मीडिया को रोका, नहीं करने दी आरोपी से बात, कार्रवाई की हो रही मांग
Thu, 16 May 2024 04:05 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 May 2024 04:05 PM IST
सार
आप कार्यकर्ताओं ने सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार से मीडिया को बात नहीं करने दी। भाजपा लगातार इसे मुद्दा बना रही है।
विज्ञापन
मीडिया को रोकते आप कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए लखनऊ आए थे। जहां उन्होंने अखिलेश यादव के साथ प्रेस कांफ्रेंस की और इंडिया गठबंधन की जीत को लेकर दावे किए।
विज्ञापन
केजरीवाल के साथ आप सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार भी मौजूद था। जब केजरीवाल सपा कार्यालय के अंदर जाने लगे तो इस दौरान गाड़ी में बैठे विभव से मीडियाकर्मियों ने बात करने की कोशिश की तो आप कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक दिया। वहीं, प्रेस कांफ्रेंस में भी मुख्यमंत्री केजरीवाल, आप सांसद संजय सिंह ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम केजरीवाल बोले- मोदी की सरकार बनते ही हटाए जाएंगे योगी, अखिलेश बोले - 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीतेंगे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कर्नाटक के डिप्टी सीएम बोले- इंडिया गठबंधन जीतेगा 300 सीटें, प्रधानमंत्री का फैसला चुनाव बाद होगा
दरअसल, स्वाति मालीवाल के साथ हुई हिंसा का मामला अरविंद केजरीवाल के पूरे चुनावी अभियान पर भारी पड़ रहा है। अरविंद केजरीवाल जहां भी जा रहे हैं, उनसे मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से हुई मारपीट पर पर प्रश्न पूछे जा रहे हैं। केजरीवाल का बिभव कुमार पर कोई कार्रवाई करने की बजाय उसे अपने साथ लेकर घूमना भी आम आदमी पार्टी के लिए नई परेशानी का कारण बन रहा है।
इसे लेकर भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने अमर उजाला से कहा कि जो आरोपी बिभव कुमार स्वाति मालीवाल के साथ हिंसा करने का आरोपी है, उसे दंड देने की बजाय अरविंद केजरीवाल अपने साथ लेकर घूम रहे हैं। 13 मई को स्वाति के साथ मारपीट की गई थी, लेकिन आज 16 मई हो जाने तक भी बिभव कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, उलटे केजरीवाल स्वयं उसे अपने साथ लेकर घूम रहे हैं। इसी से समझ आ जाता है कि वे स्वाति से हिंसा करने के आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते।
उन्होंने कहा कि वे कार्रवाई की बात कहकर केवल मामले की लीपापोती कर इसे समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भाजपा स्वाति को न्याय दिलाने के लिए इस मामले को लगातार उठाएगी।