फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aam Admi Party will start tiranga shakha in Uttar Pradesh.

यूपी: प्रदेश भर में तिरंगा शाखाएं शुरू करेगी आम आदमी पार्टी, मजबूती से लड़ेगी नगर निगम चुनाव

Sat, 30 Apr 2022 06:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 30 Apr 2022 06:36 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में तिरंगा शाखाएं शुरू करेगी। अगले छह महीने में 10 हजार तिरंगा शाखा प्रमुख बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Aam Admi Party will start tiranga shakha in Uttar Pradesh.
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने शनिवार को नगर निगम चुनाव और भाजपा की बुलडोजर राजनीति को लेकर मीडिया को संबोधित किया। गोमतीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय में संजय सिंह ने इस अवसर पर घोषणा की पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में 10 हजार तिरंगा शाखा प्रमुख बनाकर शाखाएं शुरू करेगी। आने वाले छह महीने में इन शाखाओं का गठन किया जाएगा। एक जुलाई से तिरंगा शाखा प्रमुख बनाने का काम शुरू किया जाएगा । साथ में पार्टी यूपी के सभी वार्डों में सभी चेयरमैन और मेयर के पद पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। संगठन को मजबूत करने के लिए 30 घरों पर एक मोहल्ला प्रभारी बनाएगी।

विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि भाजपा नफरत फैलाकर देश को कमजोर कर रही है। महंगाई आसमान छू रही है, बेरोजगारी के कारण यूपी का नौजवान फांसी लगाकर मर जाता है इस पर चर्चा नहीं हो रही है। स्कूलों और अस्पतालों की बदहाली खुद भारतीय जनता पार्टी के मंत्री स्वीकार कर रहे हैं। बिजली के संकट से पूरा उत्तर प्रदेश त्राहि त्राहि कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रायोजित रूप से नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जाता है।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि भाजपा अंग्रेजों के फार्मूले बांटों और राज करो पर चल रही है। इससे उत्तर प्रदेश और देश की जनता को जागरूक होकर अपनी बुद्धि और विवेक से आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि इन तिरंगा शाखाओं में भारत का तिरंगा लगाकर कस्बों, शहरों और पार्कों में भारत का संविधान हर सभा में पहले पढ़ेंगे। जो सभा आयोजित होगी उसमें बाबा साहब, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह, अशफाक उल्लाह किसी न किसी महापुरुष पर चर्चा होगी। गांव-गांव, शहर-शहर में तिरंगा शाखाएं लगाकर भारत की विशिष्टता की चर्चा करेंगे। 10 हजार शाखा प्रमुख बनाने का लक्ष्य आने वाले छह महीने में पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि एक जुलाई से तिरंगा शाखाओं का शुभारंभ करेंगे। हर भारतीय की पहचान और भारत का संविधान इस लक्ष्य को आगे लेकर आम आदमी पार्टी आगे बढ़ेगी। नवंबर-दिसंबर में होने वाले चुनाव में पार्टी प्रदेश के सभी 12 हजार वार्ड, 17 नगर निगम, 198 नगर पालिकाऔर 448 नगर पंचायतों में मजबूती से लड़ेगी। इसके लिए वार्ड, बूथ और मोहल्ला प्रभारी का गठन किया जाएगा। 30 घर के ऊपर मोहल्ला प्रभारी बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed