फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aam Admi Party MP Sanjay Singh alleged Yogi government is hiding corruption of Namami Gange plan.

नमामि गंगे का भ्रष्टाचार छिपाने को यमुना की आड़ ले रही सरकार : आप सांसद संजय सिंह

Mon, 15 Feb 2021 09:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Feb 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Aam Admi Party MP Sanjay Singh alleged Yogi government is hiding corruption of Namami Gange plan.
आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह। - फोटो : amar ujala

आम आदमी पार्टी (आप) सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने नदियों की अविरलता को लेकर प्रदेश सरकार की नीयत पर सवाल उठाए हैं। मथुरा में देवराहा बाबा घाट के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यमुना को स्वच्छ बनाने के संबंध में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार नमामि गंगे में हुए भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए अब यमुना की आड़ ले रही है।

विज्ञापन


सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि दिल्ली में यमुना की अविरलता लौटाने की दिशा में गंभीरता से काम हो रहा है। इस पर केजरीवाल सरकार समेत दूसरे राज्य काम कर रहे हैं। दिल्ली जल बोर्ड ने एक याचिका दायर कर सुप्रीम कोर्ट से हरियाणा में प्रदूषित हो रही यमुना को बचाने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि उप्र में नमामि गंगे परियोजना भ्रष्टाचारियों की कमाई का जरिया बन गई है।
विज्ञापन


उन्होंने एनजीटी की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर जारी बजट का महज 20 प्रतिशत ही खर्च हो पाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार को सुझाव देने के बजाय उप्र में नमामि गंगे परियोजना पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने नदियों के नाम पर राजनीति न करने का सुझाव देते कहा कि यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली सरकार के प्रयासों से यूपी को सीख लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में 28 को किसान महापंचायत में शामिल होंगे केजरीवाल

कांग्रेस के बाद अब आप के नेता भी किसानों के आंदोलन को मजबूती देने में जुटेंगे। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी 28 फरवरी को मेरठ की किसान महापंचायत शामिल होंगे। यह जानकारी आप सांसद संजय सिंह ट्वीट कर दी। उधर, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत ने बताया कि प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सोमवार को मेरठ मंडल के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक करके तैयारियों की समीक्षा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed