{"_id":"614efe07a4d8b135673e5342","slug":"aam-admi-party-leader-sanjay-singh-says-we-will-make-mohalla-clinik-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला शक्ति सम्मेलन: आप नेता संजय सिंह बोले- यूपी में सरकार बनने के बाद जलेगी बिजली के बिलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला शक्ति सम्मेलन: आप नेता संजय सिंह बोले- यूपी में सरकार बनने के बाद जलेगी बिजली के बिलों की होली
Sat, 25 Sep 2021 05:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Sep 2021 05:06 PM IST
सार
आप नेता संजय सिंह ने कहा कि यूपी में सरकार बनने के बाद बच्चों को अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, बिजली व पानी कम दाम पर उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन
महिला शक्ति सम्मेलन में आप नेता संजय सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि यूपी में आप की सरकार बनने के बाद बिजली के बिलों की होली जलाएंगे। किसानों के सारे बिल जीरो करेंगे और प्रदेश की जनता को 300 यूनिट तक की बिजली फ्री देंगे। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के हर शहर व गांव में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि जनता को न्यूनतम दरों पर इलाज मिल सके। वह शनिवार को लखनऊ के गांधी भवन में महिला शक्ति सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार बनने के बाद वहां की जनता को 200 यूनिट तक बिजली फ्री मिल रही है। पानी फ्री मिल रहा है। शिक्षा व स्वास्थ्य फ्री मिल रहा है। यही मॉडल हम यूपी में भी लागू करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब 60 हजार करोड़ के बजट में दिल्ली की दो करोड़ जनता को सारी सुविधाएं मिल सकती हैं तो पांच लाख करोड़ के बजट वाले यूपी में ये सभी सुविधाएं क्यों नहीं मिल सकती हैं। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमने उनसे कहा कि हम यूपी के स्कूल देखना चाहते हैं पर वो देखने नहीं देते क्यों यहां के स्कूलों की हालत बेहद खराब है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश की जनता टैक्स देती है जिससे कि उसे बेहतर जीवन मिल सके पर भाजपा के लोग ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हैं।