{"_id":"6a37d106e7997c87490fa4cb","slug":"aam-aadmi-party-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1792880-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ आप ने खोला मोर्चा, प्रदेशभर में भिक्षाटन कर चंपत राय को भेजा ₹420 का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ आप ने खोला मोर्चा, प्रदेशभर में भिक्षाटन कर चंपत राय को भेजा ₹420 का चेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अयोध्या राम मंदिर निर्माण के नाम पर मिले दान में कथित भ्रष्टाचार व जमीन खरीद घोटाले के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने रविवार को लखनऊ सहित प्रदेशभर में भिक्षाटन कार्यक्रम किया। यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरे-तख्तियां लेकर नारेबाजी की और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को ₹420 का चेक भेजकर विरोध दर्ज कराया।
ऑटो विंग के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह सलूजा ने केंद्र सरकार और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा था और आज भाजपा-आरएसएस के लोग राम मंदिर को लूट रहे हैं। करोड़ों रामभक्तों की आस्था के साथ यह बहुत बड़ा विश्वासघात है। जिला महासचिव ज्ञान सिंह कुशवाहा ने जमीन खरीद के दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि शाहनवाजपुर माझा में नाै करोड़ की मालियत वाली 117 बिस्वा जमीन को ₹55.47 करोड़ से अधिक में खरीदा गया। इससे पहले भी दो करोड़ की जमीन ₹18.5 करोड़ में और तीन करोड़ की जमीन ₹24 करोड़ में खरीदने के मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि पुख्ता सबूत होने के बाद भी आरोपियों पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? पार्टी ने मांग की है कि इस पूरे महाघोटाले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में समयबद्ध जांच कराई जाए, चंपत राय को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और साल 2020 से 2024 तक ट्रस्ट में प्रधानमंत्री के प्रतिनिधि रहे ज्ञानेश कुमार की भूमिका की भी जांच हो। इस प्रदर्शन में अब्दुर्रहमान ख़ान, सुधीर पटेल, बलराम साहनी, डॉ. रामजी यादव व संजीव निगम समेत भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।